Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: कलेक्टर ने दिए 7 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश, मामला कोलारस इलाके में उर्वरक की 366 बोरी पकड़े जाने का

शुक्रवार, 12 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। कोलारस इलाके में उर्वरक की 366 बोरी पकड़े जाने के मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इस ट्रक को मां कैलादेवी वेयर हाउस परिसर में बरामद किए जाने के दावे किए जा रहे है जबकि जिला प्रशासन ने जो प्रेस विज्ञप्ति जारी की है उसमें मां कैलादेवी वेयर हाउस परिसर के सामने ट्रक होने का उल्लेख किया है। जिसे लेकर लोगों ने कलेक्टर की वॉल पर ही सवाल उछाले हैं। खैर फिलहाल इस मामले में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS ने जांच के आदेश दिए है। उन्होंने कोलारस क्षेत्र में मां कैलादेवी वेयर हाउस परिसर के सामने ट्रक क्रमांक RJ17GB8058 से रघुवीरा सरदार ऑर्गेनिक सब्स्टीट्यूट ऑफ डीएपी उर्वरक की 366 बोरियां पकड़े जाने के मामले में विशेष जांच दल गठित कर गहन जांच के आदेश दिए हैं। मामले में उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोलारस श्री अनूप श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गठित जांच दल में उप संचालक कृषि श्री पी.एस. करोरिया, कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री एम.के. भार्गव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कोलारस श्री एस.एस. जाटव, थाना प्रभारी कोलारस श्री गब्बर सिंह, एसओ थाना तेंदुआ सुश्री नीतू सिंह धाकड़, उप निरीक्षक श्री बवलेश कुमार एवं आरक्षक श्री राहुल परिहार को शामिल किया गया है।
कलेक्टर श्री वर्मा के द्वारा गठित यह दल जब्त उर्वरक की गुणवत्ता, उसके परिवहन से जुड़े दस्तावेजों, परिवहन के उद्देश्य तथा मां कैलादेवी वेयर हाउस से उसके संभावित संबंधों की जांच करेगा। जांच दल को सात दिवस के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
#shivpuri #mamakadhamakanews 














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129