Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_डिफरेंट_खबर: अम्मा महाराज के विश्वसनीय रहे वरिष्ठ बीजेपी नेता डॉ. प्रभाकर लवंगीकर की पुत्र वधु शैलजा लवंगीकर महिला मोर्चा भाजपा की जिलाध्यक्ष मनोनीत, केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर दी बधाई, दिल्ली में हुई मुलाकात, पुराने नेताओं में धैर्यवर्धन के बाद प्रभाकर लवंगीकर की बहु की ताजपोशी से पुराने नेताओं की अनदेखी जैसे उठ रहे सवालों पर लगा विराम

बुधवार, 10 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। शिवपुरी जिला ही नहीं अपितु अंचल की राजनीति में केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ही नहीं बल्कि कई अन्य नेता भी नेतागिरी करते आये हैं लेकिन द ग्रेट सिंधिया की निर्विवादित शैली वाली राजनीति हो या सभी को साथ लेकर चलने का फ़न या फिर अपने इलाके में विकास कार्य करवाने की क्षमता लेकिन लोग हैं कि  द ग्रेट सिंधिया में कमियां निकालने से पीछे नहीं रहते। जो कार्य नपाध्यक्ष या विधायक स्तर के हैं उनकी आस भी लोग द ग्रेट सिंधिया से लगाते हैं ये बात ठीक नहीं। इतना भी होता तो ठीक अब बीजेपी के कुछ लोग पार्टी में पुराने नेताओं की पूछ परख कम होने के आरोप लगाते नजर आए लेकिन द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इन आरोपों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने बीजेपी के मिनी अटल यानि वाक् पट्टता के माहिर धैर्यवर्धन शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता की ताजपोशी में मदद की। इसके बाद अब मास्टर स्ट्रोक ऐसा मारा है कि लोगों को चुप्पी साधनी पड़ रही हैं। उन्होंने अम्मा महाराज श्रीमंत राजमाता विजया राजे सिंधिया के साथ राजनीति के चाणक्य रहे वरिष्ठ बीजेपी नेता डॉ. प्रभाकर लवंगीकर के परिवार में खुशियों का गुलदस्ता भेंट किया है। डॉ प्रभाकर जी मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के एक बेहद सम्मानित और जमीनी स्तर के कार्यकर्ता रहे हैं, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विभिन्न महत्वपूर्ण सांगठनिक और प्रशासनिक पदों की जिम्मेदारी संभाली। मीसाबंदी (आपातकाल सेनानी): 
वर्ष 1975 में देश में लगे आपातकाल के दौरान उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल यात्रा की थी, जिस कारण वे मध्य प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन द्वारा एक ⁠प्रतिष्ठित मीसाबंदी के रूप में भी सम्मानित हैं।
वह लंबे समय तक शिवपुरी जिले के ⁠भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने भाजपा में जिला संगठन मंत्री (शिवपुरी और सतना सहित) के तौर पर काम करते हुए पार्टी की वैचारिक नींव को मजबूत किया। आप शिवपुरी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रहे हैं। शिवपुरी भाजपा के वरिष्ठतम नेताओं में शुमार होने के कारण वे स्थानीय भाजपा के ⁠मार्गदर्शक मंडल का भी हिस्सा रहे हैं।
ऐसे कद्दावर नेता की पुत्र वधु शैलजा मिश्रा लवंगीकर Shailja Mishra Lavangikar को द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महिला मोर्चा भाजपा की जिलाध्यक्ष बनाया है। अमित लवंगीकर की पत्नी और डॉ प्रभाकर जी की पुत्र वधु को नवीन दायित्व मिलने पर धमाका न्यूज शिवपुरी के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला मामा की तरफ से बहुत बहुत बधाई जी। 
सिंधिया ने लिखा
शैलजा मिश्रा लवंगीकर Shailja Mishra Lavangikar को महिला मोर्चा भाजपा की जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाइयां, शुभाशीष ।
शैलजा Shailja Mishra Lavangikar बेहद परिश्रमी, योग्य एवं संगठन के लिए समर्पित है अतः वह महिला मोर्चा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है ।
Amit Lavangikar
Archana Lavangikar














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129