शिवपुरी, 29 जून 2026। भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, उप-क्षेत्रीय कार्यालय, शिवपुरी द्वारा राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस-2026 के अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1, शिवपुरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निदेशक डॉ. शिवांशी शुक्ला ने की। कार्यक्रम का संचालन श्री विकास कुमार, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री विष्णुकांत चौकसे, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, श्री आशीष निगम, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, श्री रोशन कुमार, कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, श्री वेद प्रकाश गौड़ एवं श्री पंकज जैन, सर्वे सुपरवाइजर, तथा श्री जितेंद्र शर्मा, श्री निर्मल यादव एवं श्री सचिन कुलश्रेष्ठ, सर्वे प्रगणक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महान भारतीय सांख्यिकीविद् Prasanta Chandra Mahalanobis के जीवन एवं योगदान तथा सांख्यिकी के महत्व पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को विभिन्न राष्ट्रीय सांख्यिकीय सर्वेक्षणों की उपयोगिता से अवगत कराया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक डॉ. शिवांशी शुक्ला ने सांख्यिकी के क्षेत्र में करियर के अवसरों एवं रोजगार की संभावनाओं की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए सांख्यिकी विषयक प्रश्नोत्तरी (क्विज़) प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को विश्वसनीय आँकड़ों के महत्व से अवगत कराते हुए सांख्यिकी के प्रति रुचि विकसित करने का आह्वान किया गया।
विद्यालय में कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरांत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, उप-क्षेत्रीय कार्यालय, शिवपुरी में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया गया।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें