#मामा_का_धमाका: कोर्ट ने सुनाया फ़ैसला
shivpuri शिवपुरी। विशेष न्यायाधीश एन.डी.पी.एस माननीय दिनेश कुमार शर्मा ने एक आरोपी को प्रकरण की सुनवाई के बाद दोष मुक्त कर दिया है। प्रकरण के अनुसार पुलिस थाना दिनारा द्वारा दिनांक 28/11/2019 को आरोपी विपिन रमोला निवासी ग्वालियर के विरुद्ध अपराध क्र. 319/2019 अंतर्गत धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट दर्ज किया गया था आरोपी से 8 किलो 945 गांजा जप्त होना पुलिस द्वारा बताया गया था आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से आरोपी विपिन रमोला को न्यायिक अभिरक्षा में शिवपुरी जेल भेज दिया गया था आरोपी विपिन रमोला की जमानत स्वीकार होने के पश्चात पुलिस थाना दिनारा द्वारा सम्पूर्ण जांच के बाद चालान माननीय न्यायालय (विशेष न्यायालय एन.डी.पी.एस.) शिवपुरी के समक्ष पेश किया गया, आरोपी विपिन रमोला के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अरविन्द दुबे द्वारा सम्पूर्ण साक्षीगण से जिरह एवं तर्कों से सहमत होकर आरोपी विपिन रमोला को श्री दिनेश कुमार शर्मा जी (विशेष न्यायाधीश एन.डी.पी.एस.) शिवपुरी द्वारा दोषमुक्त घोषित किया गया, आरोपी विपिन रमोला की और से पैरवी सीनियर एडवोकेट श्री अरविन्द दुबे द्वारा की गयी जिसमे जूनियर एडवोकेट उत्कर्ष दुबे एवं शिवारानी गुप्ता का विशेष सहयोग रहा ।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें