Responsive Ad Slot

dinara लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
dinara लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

#मामा_का_धमाका: कोर्ट ने सुनाया फ़ैसला

कोई टिप्पणी नहीं

सोमवार, 29 जून 2026

shivpuri शिवपुरी। विशेष न्यायाधीश एन.डी.पी.एस माननीय दिनेश कुमार शर्मा ने एक आरोपी को प्रकरण की सुनवाई के बाद दोष मुक्त कर दिया है। प्रकरण के अनुसार पुलिस थाना दिनारा द्वारा दिनांक 28/11/2019 को आरोपी विपिन रमोला निवासी ग्वालियर के विरुद्ध अपराध क्र. 319/2019 अंतर्गत धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट दर्ज किया गया था आरोपी से 8 किलो 945 गांजा जप्त होना पुलिस द्वारा बताया गया था आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से आरोपी विपिन रमोला को न्यायिक अभिरक्षा में शिवपुरी जेल भेज दिया गया था आरोपी विपिन रमोला की जमानत स्वीकार होने के पश्चात पुलिस थाना दिनारा द्वारा सम्पूर्ण जांच के बाद चालान माननीय न्यायालय (विशेष न्यायालय एन.डी.पी.एस.) शिवपुरी के समक्ष पेश किया गया, आरोपी विपिन रमोला के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अरविन्द दुबे द्वारा सम्पूर्ण साक्षीगण से जिरह एवं तर्कों से सहमत होकर आरोपी विपिन रमोला को श्री दिनेश कुमार शर्मा जी (विशेष न्यायाधीश एन.डी.पी.एस.) शिवपुरी द्वारा दोषमुक्त घोषित किया गया, आरोपी विपिन रमोला की और से पैरवी सीनियर एडवोकेट श्री अरविन्द दुबे द्वारा की गयी जिसमे जूनियर एडवोकेट उत्कर्ष दुबे एवं शिवारानी गुप्ता का विशेष सहयोग रहा ।

#धमाका_बड़ी_खबर: बदरवास के बाद अब दिनारा से उठी आईपीएल सट्टे की आवाज, अमन भार्गव ने की आत्महत्या, सुसाइट नोट में लिखी सट्टे में हार जाने की बात, 3 उनके भी लिखे नाम जिनके कहने पर खेला था सट्टा

कोई टिप्पणी नहीं

सोमवार, 4 मई 2026

शिवपुरी। बदरवास के सराफा व्यापारी की मौत को लेकर आईपीएल सट्टे के आरोप सामने आए हैं जिसका अभी खुलासा होना बाकी है जांच जारी है कि इसी बीच जिले के दिनारा में एक युवा अमन भार्गव ने आईपीएल सट्टे के फेर में जान दे दी है। मौत को गले लगाने से पहले उसने सुसाइट नोट छोड़ा है जिससे आईपीएल सट्टा खेलने और किन लोगों ने उसे सट्टा खेलने उकसाया उनके नाम भी लिख छोड़े हैं। युवक के परिजनों ने दिनारा थाने एकत्रित होकर उक्त मामले  की जानकारी दी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। 
बता दें कि दिनारा निवासी अमन भार्गव 24 वर्षीय युवक ने आईपीएल सट्टे में लाखों रुपए हारने और कर्ज के दबाव में आकर जहरीला पदार्थ खाकर इलाज के दौरान रविवार देर रात झांसी में जान दे दी।
मृतक अमन भार्गव को हालत बिगड़ने पर झांसी ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर दिनारा थाने पहुंचे। पुलिस को अमन के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने आईपीएल सट्टे में करीब 5 लाख रुपए हारने और कर्ज में डूबने की बात लिखी है। इसी दबाव के चलते उसने यह कदम उठाने की बात कही है।
इन तीन को ठहराया जिम्मेदार
सुसाइड नोट में अमन ने शिवम यादव, राहुल राजपूत और चंदू यादव को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उसने आरोप लगाया कि इन लोगों ने उसे सट्टा खेलने के लिए उकसाया था। मृतक की मां ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर प्रदर्शन किया। परिजनों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, झांसी से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सुसाइड नोट और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अमन का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।













#धमाका_न्यूज: दिनारा के गोदाम में भड़की भीषण आग, मौके पर पहुंचे कलेक्टर अर्पित वर्मा, एसपी अमन सिंह राठौड, मौके पर मौजूद पुलिस और अधिकारियों ने फायर बिग्रेड के माध्यम से पाया आग पर काबू

कोई टिप्पणी नहीं

बुधवार, 22 अप्रैल 2026

शिवपुरी। थाना दिनारा क्षेत्रांतर्गत कृष्णा चौराहे के पास बने गोदाम में बुधवार को आग लगने की सूचना पर कलेक्टर अर्पित वर्मा, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं फायर बिग्रेड के माध्यम से आग पर काबू पाया गया। आज दिनांक 22/04/2026 को थाना दिनारा के कृष्णा चौराहे के पास बने कबाड़ गोदाम में सुबह करीब 10.45 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर कलेक्टर शिवपुरी  अर्पित वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  अमन सिंह राठौड़ द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुऐ घटना स्थल पर रवाना हुये एवं एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ व पुलिस अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के संबंध में निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा गोदाम में लगी आग पर काबू पाने के लिये उपलब्ध सभी फायर बिग्रेड एवं पास के जिले दतिया की फायर बिग्रेड को बुलाया गया। पुलिस के अथक प्रयासों के बाद गोदाम में लगी आग पर काबू पाया गया, उक्त अग्नि कांड में किसी प्रकार की जनहानि होने से पूर्व पुलिस प्रशासन द्वारा आग पर काबू पाया गया।
#mppolice
CM Madhya Pradesh
Jyotiraditya M Scindia
Home Department of Madhya Pradesh
Madhya Pradesh Police
Jansampark Madhya Pradesh
Amit Sanghi IPS













#धमाका_बड़ी_खबर: "मौसी जरा सुनना" कहकर रोका महिला विमला को नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने फिर लूट ले गए बैग, सुनार की दुकान पर काम करती है महिला, बदमाशों के निशाने पर रहे हैं दिनारा के व्यवसाई, यूपी की सीमा बनती है वरदान

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 17 जनवरी 2026

शिवपुरी। जिले के दिनारा में शनिवार की शाम एक महिला के साथ नकाबपोश हथियारबंद बाइकर्स बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे डाला है। नेशनल हाईवे पर फूला माता मंदिर-आवास तिराहे के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की नोक पर महिला का बैग छीना और फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता विमला योगी दिनारा में एक सुनार की दुकान पर काम करती हैं। शनिवार शाम करीब 6:15 बजे वह फुरतला गांव में एक त्रयोदशी कार्यक्रम में भोजन के बाद अपने साथी बल्ली कुशवाहा के साथ घर लौट रही थीं। 
तभी बदमाशों ने उन्हें आवाज दी "मौसी जरा सुनना"
महिला ने बताया कि वे जैसे ही अपने घर के पास बाइक से उतरकर पैदल आगे बढ़ीं, तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक उनके पास पहुंचे। इनमें से एक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दो बदमाशों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। बदमाशों ने महिला को "मौसी, जरा सुनना" कहकर रोका और नजदीक आते ही उनका बैग छीन लिया। महिला द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने कट्टे से फायर किया और झांसी की दिशा में भाग निकले।
लगता है जेवर से भरा बैग समझकर ले गए!
 बताया जा रहा है कि छीने गए बैग में 3 से 4 हजार रुपए नकद, लगभग 15 हजार रुपए कीमत का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, घर की चाबियां और कुछ कपड़े रखे थे। लेकिन लोगों का कहना है कि बदमाशों ने महिला को इसलिए टारगेट किया कि वह सुनार की दुकान पर काम करती हैं, शायद उन्हें बैग में जेवर होने का अंदेशा रहा होगा। हालाकि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन दिनारा में सुनार बदमाशों के निशाने पर रहे हैं। कुछ वर्ष पूर्व में बाइक सवारों ने लूट की घटनाओं को अंजाम भी दिया है, हालांकि उनका खुलासा हो गया था। पुलिस को पुरानी वारदात की हिस्ट्री खंगालनी चाहिए जिससे बदमाशों को पकड़ा जा सके। 
इधर जिले भर की पुलिस हरकत में आई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल कर रही है और फरार बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी भी की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना को लेकर पूरे जिले में पुलिस सक्रिय हो गई थी।











© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129