बता दें कि फरियादी ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) से भेंट कर ऑटो चालक की तलाश कर उनका टैबलेट वापस दिलाने का अनुरोध किया। उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अजीत सिंह चौहान को तत्काल यातायात पुलिस की टीम गठित कर ऑटो चालक की तलाश करने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी यातायात झांसीरोड निरीक्षक धनंजय शर्मा द्वारा यातायात पुलिस के जवानों को ऑटो चालक की पतारसी हेतु लगाया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया, जिसके आधार पर संबंधित ऑटो की पहचान कर उसका नंबर एमपी 07-आरए-4480 होना ज्ञात हुआ। इसके बाद परिवहन विभाग से जानकारी प्राप्त कर ऑटो चालक की पहचान सुंदर लाल प्रजापति निवासी ग्राम कनाथर, मेहगांव जिला भिण्ड के रूप में की गई। ऑटो चालक की तलाश के लिए यातायात पुलिस टीम को ग्राम कनाथर भेजा गया, जहां पूछताछ के दौरान पता चला कि ऑटो चालक मालनपुर में कमरा किराये से लेकर रहता है। उसके बाद ऑटो चालक की मालनपुर में तलाश की गई और मिलने पर पुलिस द्वारा उससे टैबलेट के संबंध में पूछताछ की तो उसने टैबलेट मय बैग के अपने पास सुरक्षित होना बताया।
यातायात पुलिस द्वारा ऑटो चालक को थाना यातायात झांसीरोड लाया गया तथा टैबलेट बरामद कर वरिष्ठ अधिकारियों एवं फरियादी को इसकी सूचना दी गई। इसके उपरांत थाना प्रभारी यातायात झांसी रोड निरीक्षक धनंजय शर्मा द्वारा फरियादी को बुलाकर उनका टैबलेट विधिवत सुपुर्द किया गया। (सुनिए क्या बोले पीड़ित)
अपना खोया हुआ टैबलेट मय बैग के सुरक्षित वापस मिलने पर फरियादी दौलत सिंह ने ग्वालियर यातायात पुलिस की त्वरित, प्रभावी एवं सराहनीय कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं ग्वालियर पुलिस का आभार व्यक्त किया
मुख्य बिंदु:घटना:
राजस्थान के दौसा निवासी दौलत सिंह ग्वालियर भ्रमण पर आए थे। 05 जून 2026 को सूर्य मंदिर से किला जाते समय उनका टैबलेट बैग में ही ऑटो में छूट गया था।
पुलिस की कार्रवाई:
शिकायत मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार झांसीरोड थाना प्रभारी ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर ऑटो (MP07-RA-4480) की पहचान की गई।
सफलता:
पुलिस ने भिंड निवासी ऑटो चालक सुंदर लाल प्रजापति का पता लगाया और मालानपुर से टैबलेट को सुरक्षित बरामद किया।अपना कीमती सामान वापस पाकर पर्यटक ने ग्वालियर पुलिस की कार्यप्रणाली की जमकर सराहना की और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। यह घटना पुलिस के प्रति जनता के विश्वास और उनकी सेवा भावना को दर्शाती है।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें