शिवपुरी। मध्य प्रदेश के परिवहन आयुक्त उमेश जोगा ने गुरुवार को शिवपुरी प्रवास के दौरान ककरवाया स्थित संदीप ट्रेडर्स ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने केंद्र में स्थापित अत्याधुनिक मशीनों, तकनीकी व्यवस्थाओं और वाहन फिटनेस जांच की प्रक्रिया का अवलोकन किया निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने केंद्र की पारदर्शी एवं आधुनिक कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए संचालक संदीप जैन से संचालन संबंधी तैयारियों और तकनीकी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की बताया गया कि यह अत्याधुनिक सेंटर आगामी सप्ताह से विधिवत रूप से शुरू होने जा रहा है इस टेस्टिंग सेंटर की विशेषता यह है कि यहां देशभर के कमर्शियल वाहनों की फिटनेस जांच की सुविधा उपलब्ध होगी केंद्र के शुरू होने के बाद शिवपुरी जिले के साथ-साथ अन्य राज्यों से गुजरने वाले वाहन चालकों और परिवहन व्यवसायियों को भी फिटनेस प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए आधुनिक एवं त्वरित सुविधा मिल सकेगी।
सेंटर संचालक संदीप जैन ने बताया कि सभी आवश्यक तकनीकी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और केंद्र संचालन के लिए तैयार है निरीक्षण के दौरान परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
परिवहन आयुक्त उमेश जोगा ने कहा कि सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने में ऐसे आधुनिक ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे शिवपुरी में स्थापित यह सुविधा क्षेत्र के परिवहन क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी।
#TransportDepartment #AutomaticTestingCenter #VehicleFitness #RoadSafety #CommercialVehicles #SandeepTraders #MadhyaPradesh #UmeshJoga #FitnessCertificate #TransportNews #highlights #shivpuri #mamakadhamakanews














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें