#मामा_का_धमाका_न्यूज: पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की कार्यसमिति में स्थाई आमंत्रित सदस्य बनीं, शिवपुरी में खुशी की लहर
bhopal भोपाल/शिवपुरी। म.प्र शासन की पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया Yashodhara Raje Scindia को भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की कार्यसमिति में स्थाई आमंत्रित सदस्यों की सूची में शामिल किया गया है। सूची वायरल होते ही शिवपुरी जिले में उनके चाहने वाले हजारों कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग सोशल प्लेटफॉर्म पर उनके साथ मौजूद फोटो शेयर कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि इस सूची में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के नाम भी घोषित किए गए हैं जिनमें केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम शामिल है। जबकि पोहरी के पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे का नाम भी सूची में शामिल है। शिवपुरी में लोग उन्हें भी खूब बधाई दे रहे हैं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें