Responsive Ad Slot

Latest

latest

#मामा_का_धमाका_न्यूज: कठमई के खेल मैदान पर फुटबॉल प्रतियोगिता का एसपी यांगचेन ने किया शुभारंभ, बच्चों में खेल के प्रति अलख जगाने शुरू हुआ अभियान, देखिए video

मंगलवार, 23 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
(विपिन शुक्ला के साथ ऋषि शर्मा की रिपोर्ट)
shivpuri शिवपुरी। शहर के बच्चों में खेल के प्रति रुचि जागृत करने और पढ़ाई के साथ खेल में ध्यान लगाने के उद्देश्य को लेकर मंगलवार से फुटबॉल की शुरुआत की गई है। कोतवाली टीआई रोहित दुबे और उनकी टीम को सबसे पहले उन्हें इलाके में खेल की शुरुआत करने का अवसर मिला है। आज कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बतौर एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने कठमई ग्राम के खेल मैदान पर यहां के बच्चों के बीच फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उनके साथ वार्ड 1 के पार्षद अमरदीप शर्मा, पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निज सचिव राजेंद्र शिवहरे, कप्तान सिंह भी मौजूद थे। खेल की शुरुआत से पहले एसपी यांगचेन
डोलकर भूटिया ने बच्चों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने बच्चों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि जीवन में जितना पढ़ना लिखना आवश्यक है उतना ही शरीर को फिट रखने के लिए खेलों में भाग लेना आवश्यक है। एसपी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि जिले में जो बच्चे खेलों में शामिल होने जा इक्छुक हैं हम उन्हें फुटबॉल के प्रति प्रेरित कर रहे हैं ये ऐसा खेल है जिसमें फिटनेस किसी अन्य गेम की तुलना में बेहतर रहती है। उन्होंने बताया कि आज कठमई खेल मैदान से हमने फुटबॉल की शुरुआत की है। फिजिकल, देहात इलाके के खेल मैदानों में भी हम जल्द फुटबॉल खिलाने की शुरुआत करेंगे।
बच्चों को टी शर्ट के साथ अन्य सामग्री भी भेंट की गई। मौके पर जिला खेल अधिकारी केके खरे, एसडीओपी संजय चतुर्वेदी, आरआई  अनिल कवरेती, 
देहात थाना प्रभारी विकास यादव, कोतवाली एसआई सुमित शर्मा, ट्रैफिक प्रभारी रणवीर सिंह, कोतवाली आरक्षक अंकित शर्मा, दो महिला पुलिस अधिकारी आदि मौजूद थे।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129