* अनोखा योग दिवस: शिवपुरी के अपना घर आश्रम में 175 पुरुषों और 25 महिलाओं ने किया योग, तस्वीरें जीत लेंगी दिल
shivpuri शिवपुरी। शिवपुरी जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वैसे तो सैकड़ों लोगों ने योग किया लेकिन एक ऐसे संस्थान में हुआ योग आज की खास खबर बना है जो दीन दुनिया से बेखबर, अपनों से दूर, हालात की ठोकर खाये हुए हैं लेकिन इन हालातों के बीच जब उन्हें प्रभुजी नाम मिला और वे अपना घर आश्रम शिवपुरी परिवार के सदस्य बने तो उनकी खोई हुई दुनिया लौटने लगी है। जिन्हें उपचार की जरूरत थी उन्हें उपचार मिला, जिन्हें स्नेह की आवश्यकता थी उन्हें स्नेह मिला और नतीजा ये हुआ कि ये सभी प्रभुजी आज के खास अवसर पर सामान्य लोगों की तरह योग करते नजर आए। उल्लेखनीय है कि अपना घर के अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल की देखरेख में संचालित शिवपुरी के अपना घर में आज प्रभुजियों को योग करवाया गया। अपना घर आश्रम में आज कुल संख्या 175 पुरुष और 25 महिला मौजूद थी। सभी ने पूरे उत्साह के साथ योग किया।
इस तरह जिंदगी हो रही खुशहाल
आपको बता दें कि शिवपुरी के अपना घर आश्रम में सभी प्रभू जी की सेवा के लिए दस सेवा साथी उपलब्ध रहते हैं जो उनकी सेवा करते हैं।
प्रभुजी की रोज की दिनचर्या सुबह भजन के साथ आरंभ हो जाती है।
सुबह फ्रेश होते ही मंजन करवाया जाता है। फिर सभी का बारी बारी से स्नान होता है।
बाद में सुबह का नाश्ता करने के बाद मेडिसिन दी जाती हैं।
उसके बाद दोपहर 12 बजे भोजन कराया जाता है फिर दोपहर 3 बजे चाय, अल्पाहार और शाम 6 बजे फिर भोजन उसके बाद फिर मेडिसिन दी जाती है। उसके बाद प्रभूजी टी.वी. देखकर आनंद लेते हैं।
स्वास्थ्य का रखते हैं इस तरह ख्याल
उनके स्वास्थ्य परीक्षण के लिए हर दो दिन बाद डॉक्टर आते हैं और साथ साथ उनके स्वास्थ के लिए आश्रम में दो कंपाउंडर भी उनकी देखभाल करते हैं। अगर आवश्यकता हो तो उन्हे एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय तथा मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए ले जाया जाता है। ज्यादा गंभीर कोई होता है तो उसे मेडिकल कॉलेज या जिला चिकित्सालय भर्ती भी किया जाता है इस तरह से अपना घर आश्रम में जो प्रभुजी हैं उनकी सेवा होती है।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें