Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: शिवपुरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत: भाई ने ससुरालियों पर लगाया जहर या फांसी देकर मारने का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

बुधवार, 3 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले के ग्राम खजुरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के भाई मोनू शाक्य ने अपनी बहन की मौत का जिम्मेदार उसके ससुराल वालों को ठहराया है। मोनू का गंभीर आरोप है कि उसकी बहन कल्पना शाक्य को ससुराल पक्ष के लोगों ने जहर देकर या फांसी पर लटकाकर मार डाला है। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बिना सूचना दिए वारदात को अंजाम देने का आरोप
भाई मोनू शाक्य के अनुसार, यह वारदात कल 2 जून 2026 को अंजाम दी गई। आरोप है कि वारदात के वक्त मायके पक्ष के किसी भी सदस्य को कोई सूचना नहीं दी गई। आरोपियों ने कल्पना की मौत हो जाने के बाद मायके वालों को इसकी जानकारी दी।
5 लोगों पर नामजद आरोप
पीड़ित भाई ने घटना के लिए सीधे तौर पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके नामों का खुलासा किया है, जिनमें सास, ननद, मस्तराम शाक्य, अंतु शाक्य, राकेश शाक्य के नाम शामिल हैं।
पुलिस से न्याय की गुहार
इस दर्दनाक घटना के बाद मायके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। भाई मोनू ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से लिखित शिकायत करते हुए मांग की है कि उसकी बहन की मौत की निष्पक्ष जांच की जाए और इन पांचों नामजद दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129