शिवपुरी। मां राज राजेश्वरी दरबार उत्सव समिति द्वारा लगाये जाने वाले निशुल्क चिकित्सा शिविरो की कड़ी में अब 07 जून रविवार को पुनः एक निशुल्क चिकित्सा शिविर कल्याणी धर्मशाला में प्रातः 10 बजे से सायंकाल 05 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।
शिविर के बारे में जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष कपिल सहगल एवं सचिव तरूण अग्रवाल ने बताया कि आयोजित होने वाले इस शिविर में दिल्ली से पारस हॉस्पिटल, गुड़गॉव के वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉं. सुशांत श्रीवास्तव पधार रहे हैं जो ह्रदय की बायपास सर्जरी, वॉल्व रिप्लेसमेंट, नशो की ब्लॉकेज, चलते हुए थकान, अनियमित ब्लडप्रेशर, पेस मेकर आदि ह्रदय संबंधी रोगो की जॉच करेंगे एवं चिकित्सीय सलाह देंगे।
साथ ही शिविर में न्यूरो सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ. पुनीत राणा भी आ रहे है जो ब्रेन और रीढ़ की हड्डी की समस्याओं, मिर्गी, ब्रेन ट्यूमर, साईटीका आदि न्यूरोलॉजिकल रोगों का परीक्षण कर मरीजों का इलाज करेंगे। स्थानीय डॉक्टर रत्नेश जैन एंव डॉक्टर दिनेश गोयल भी शिविर में मरीजों का इलाज करेंगे। नगरवासियों से निवेदन है कि वे इस शिविर में अपने ह्रदय संबंधी एवं न्यूरोलॉजीकल समस्याओं के लिए शिविर में उपलब्ध डॉक्टर एवं जॉचों का लाभ ले। पुराने रोगी अपने पुराने पर्चे और जॉचें अपने साथ लेकर अवश्य आयें। शिविर मे पंजीयन केवल ह्रदय एंव मस्तिष्क के रोगी ही कराये। मरीजों का पंजीयन शिविर स्थल पर ही उसी दिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक ही किया जाएगा। संरक्षक मैथिलीशरण मिश्रा, राधेश्याम गुप्ता, अमन गोयल, उपाध्यक्ष कृष्णदेव गुप्ता, मुन्नाबाबू गोयल, देवेन्द्र मित्तल, कोषध्यक्ष रमन अग्रवाल, सह सचिव धर्मेन्द्र जैन, सह कोषध्यक्ष सुशील गोयल, महेन्द्र रावत, विष्णु बंसल, संतोष शिवहरे, आलोक गोयल, हरिओम गर्ग, गोपालदास बंसल, राजू यादव(ग्वाल), वृजेश जैन, मंगल सेंगर, कृष्णा गोयल, अंकित सेंगर आदि सदस्यों ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर को सफल बनाने की अपील की है।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें