Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: पिपरसमा कृषि उपज मंडी में प्याज की बंपर आवक, व्यवस्था चौपट, व्यवसायियों ने अनाज खरीदी बंद करने लिखा कलेक्टर को पत्र

बुधवार, 3 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। शहर से दूरस्थ स्थित पिपरसमा कृषि उपज मंडी में इन दिनों प्याज की बंपर आवक हो रही है। हर दिन करीब दस हजार ट्रॉली प्याज लेकर किसान मंडी आ रहे हैं जिसके चलते मंडी प्रबंधन की व्यवस्था ओंधे मुंह गिर पड़ी हैं। हालात ये हो रहे हैं कि कोटा झांसी फोरलेन तक जाम की स्थिति बन रही है। किसान अल सुबह मंडी में प्याज लेकर आते हैं और ये सिलसिला लगातार जारी रहता है। 
मंडी के बाहर करवा रहे तुलाई राजस्व की हानि
कृषि मंडी में तौल काँटे मौजूद हैं लेकिन मंडी प्रबंधन की दलील है कि अधिक प्याज आने से अगर मंडी के कांटे के भरोसे प्याज तोल की जाएगी तो खरीद दिन भर में नहीं होगी। इसके नतीजे में किसान प्याज मंडी के बाहर स्थित तोल काँटों पर तुलवाने मजबूर हैं और फिर उन्हें जब मंडी में प्रवेश नहीं मिलता तब वे बाहर ही प्याज बेच देते हैं। इससे किसान को भले ही वाजिब दाम मिल रहा हो लेकिन मंडी के राजस्व की हानि हो रही है। 
इधर व्यवसायियों ने अनाज खरीदी बंद करने लिखा कलेक्टर को पत्र
प्याज की बंपर आवक के फेर में मंडी में दिन भर प्याज ही प्याज नजर आता है लेकिन जो किसान दूसरी फसलें लेकर आते हैं उनकी खरीद बिक्री नहीं हो पाती जिसके चलते बुधवार को मंडी के व्यवसायियों ने कलेक्टर के नाम पत्र लिखकर प्याज की आवक जारी रहने तक अनाज की खरीदी नहीं करने की बात कही है अब देखना होगा कि कलेक्टर क्या कदम उठाते हैं।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129