Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: थीम रोड वाले पतंजलि मेगा स्टोर से चोरी करने वाला कोतवाली पुलिस ने पकड़ा

सोमवार, 15 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर के थीम रोड स्थित पतजंलि मेगा स्टोर से हजारों रुपये के काजू बादाम, अखरोट मेवा, घी के टीन सहित लेपटॉप एवं नगदी  चुराने वाला चोर कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया है। चोर सूरज शाक्य ने पतजंलि स्टोर में 3 माह में दूसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया था। कोतवाली टीआई रोहित दुबे ने बताया कि थाना कोतवाली पुलिस व्दारा नकबजनी के अपराध क्र. 458/26 में आरोपी सूरज उर्फ सराफत शाक्य को गिरफ्तार कर चोरी गये एक लेपटाप कीमत 40000 रुपये एवं नगदी 700 रुपये व चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद कर आरोपी को जेल भेजा है। उक्त मामले में दिनांक 13.04.26 को थाना कोतवाली पर फरियादी तरुण पुत्र नरेन्द्र प्रतापसिंह उम्र 55 साल निवासी कृष्णपुरम कालौनी महल रोड शिवपुरी ने अज्ञात चोरो व्दारा फरियादी के लक्ष्मी निवास के पास थीम रोड पर स्थित पतंजलि मेगा स्टोर का ताला तोडकर उसमे रखे एचपी कम्पनी के लेपटाप एवं अन्य किराना सामान के चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट की थी जो रिपोर्ट पर से अप.क्र. 458/26 धारा 331(4),305 (ए) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये  पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा अज्ञात आरोपी के पतारसी कर गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु टीम गठित की गई।
दिनांक 15.06.26 को मुखबिर की सूचना पर गांधी पार्क मानस भवन के पास शिवपुरी से आरोपी सूरज उर्फ सराफत शाक्य पुत्र रुपसिह उर्फ छुन्ना शाक्य उम्र 19 साल नि0 कोलिया की माता मंदिर के सामने शिवपुरी को पकडा व आरोपी से चोरी गया मसरुका बरामद किया। जिसमें एक एचपी कम्पनी का लेपटाप कीमत 40000 रुपये व नगदी 700 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का सरिया बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल दाखिल किया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिकाः.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, सउनि प्रवीण त्रिवेदी, प्रआर 570 विनय कुमार, प्रआर 348 बाबूलाल, आर 285 राहुल कुमार, आर 528 महेन्द्र तोमर की विशेष भूमिका रही।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129