Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: फर्स्ट लिटिल चैम्प शतरंज प्रतियोगिता में मयूराज रावत विजेता बने

सोमवार, 15 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। आर. के. मेमोरियल चेस एकेडमी, शिवपुरी के द्वारा फर्स्ट लिटिल चैम्प शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। इसमें खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पवन वशिष्ठ ने बताया कि पहले चरण में  मयूराज रावत ने मोहित कुशवाहा को, मृदुल शर्मा ने आकर्षित शर्मा को, दर्शील राहौरा ने श्रेयांश शुक्ला को , भव्य भार्गव ने राम धाकड़ को वेदांशराज ने तेजस्विनी रौंगली को  आस्था शर्मा ने पृथ्वीराज सिंह सिकरवार को पराजित किया और अगले दौर में अपनी बढ़त मजबूत की। अंतिम राउंड में अपनी बढ़त कायम रखते हुए  प्रथम स्थान प्राप्त करने के  लिए मयूराज और दर्शील के मध्य मैच हुआ और मजूराज  बड़े ही शानदार तरीके से मात दी।उन्हें ट्रॉफी से सम्मानित किया। दूसरा स्थान दर्शील राहौरा को और तीसरा स्थान मृदुल शर्मा को प्राप्त हुआ उन्हें भी ट्रॉफी प्रदान की गई। बेस्ट गर्ल्स भव्या भार्गव, यंगेस्ट गर्ल पीहू जैन और यंगेस्ट बॉय श्रेयांश शुक्ला को ट्रॉफी प्रदान की गई‌। बाकी सभी प्रतिभागियों को मेडल वितरित किए गए। टूर्नामेंट के दौरान मेडिकल कॉलेज से डॉ. हेमलता बागौरिया, श्री प्रदीप सिंह सिकरवार, श्री रुपेश शुक्ला, श्री संदीप जैन, श्री धनीराम धाकड़, श्री डेविड शर्मा आदि अभिभावक गण उपस्थित रहे।
परिणाम इस प्रकार है:-
प्रथम:- मयूराज रावत 
द्वितीय:-दर्शील राहौरा
तृतीय:- मृदुल शर्मा
बेस्ट गर्ल्स:-भव्या भार्गव
यंगेस्ट गर्ल:- जैन
यंगेस्ट बॉय:-श्रेयांश शुक्ला।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129