shivpuri शिवपुरी। ऑल ग्वालियर चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में जी एच रायसोनी मेमोरियल ग्वालियर वन डे ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट गत रोज संपन्न हो गया।
आर. के. मेमोरियल चेस एकेडमी के संचालक श्री पवन वशिष्ठ ने बताया कि शिवपुरी जिले से 6 खिलाड़ी शामिल हुए थे । इस टूर्नामेंट में लगभग 218 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिनमें फिजिकल चैलेंज वर्ग में वंश श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।उन्हें विजेता ट्रॉफी के साथ नगद पुरस्कार राशि भी मिली है। वंश को एकेडमी की ओर से उन्हें भी सम्मानित किया गया। जन्म से ही थेलिसिमिया नामक लाइलाज बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी के कारण 10 से 12 दिन में रक्त चढ़वाना पड़ता है। वंश चेस साथ-साथ बैडमिंटन निपुण खिलाड़ी हैं। इनके पिता श्री विवेक श्रीवास्तव आउटडोर फोटोग्राफर हैं। जो हर प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर खेलप्रेमियों, शुभचिंतक और इष्ट मित्रों ने बधाई प्रेषित की है।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें