Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: विश्व पर्यावरण दिवस, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने जनप्रतिनिधियों के साथ पौधे रोपकर स्कूली छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया

शनिवार, 6 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
*विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम रायश्री में हुआ वृक्षारोपण, विद्यार्थियों को दिलाई शपथ
शिवपुरी। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प 
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आज शिवपुरी के ग्राम रायश्री स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने स्कूली छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया और सभी को एक-एक पौधा लगाने के लिए कहा। उन्होंने 'एक पेड़ माँ के नाम अभियान' के अंतर्गत सघन वृक्षारोपण का संदेश देते हुए सभी विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों से संवाद किया। 
कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से पौधारोपण करने के साथ-साथ ऐसे पौधों का चयन करने का भी आग्रह किया जो न केवल पर्यावरण के लिए हितकारी हों, बल्कि आर्थिक लाभ भी प्रदान करें। उन्होंने शिक्षण संस्थानों और विभागीय हॉस्टल्स के परिसरों में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए कहा है 
बच्चे जन्मदिन और विशेष अवसरों पर पौधा लगाएं।
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि प्रत्येक बच्चा अपने जन्मदिन या विशेष अवसरों पर एक पौधा जरूर लगाए और अगले वर्ष तक उसके पालन-पोषण का संकल्प लेने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में किया गया प्रत्येक पर्यावरण संरक्षण का कार्य आने वाली पीढ़ी के लिए एक सुखद और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करेगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ विजय राज, जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव, योग आयोग के अध्यक्ष श्री राघवेंद्र शर्मा, विधायक श्री देवेंद्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत, जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
 विधायक देवेंद्र जैन का सुझाव: फलदार पौधों से होगी आय
कार्यक्रम में उपस्थित विधायक श्री देवेंद्र जैन ने ग्रामीणों को फलदार वृक्ष लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि किसान और ग्रामीण अपने आसपास की खाली भूमि पर ऐसे फलदार पौधे लगाएं, जिनसे न केवल पर्यावरण को लाभ मिले, बल्कि भविष्य में उनकी आय का स्रोत भी बन सके और वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।
बच्चे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें - योग आयोग अध्यक्ष
कार्यक्रम में योग आयोग के अध्यक्ष श्री राघवेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि रोपण के बाद पौधों की निरंतर देखभाल और पानी देने की चिंता करना अत्यंत आवश्यक है। बच्चे ही देश का भविष्य है। बच्चे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प ले और उस संकल्प को पूरा करें।
पर्यावरण संरक्षण की शपथ
 सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। सभी ने संकल्प लिया कि वे न केवल अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे, बल्कि पर्यावरण की रक्षा करने और आने वाली पीढ़ी के लिए एक सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए अपना पूर्ण योगदान देंगे।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129