Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: देश में चीता अभ्यारण्य के रूप में ख्यात कूनो नेशनल पार्क में "टाइगर" दर्शन के बाद अब दुर्लभ "कैराकल" हुआ कैमरे में कैद

शनिवार, 6 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
#Blast_Good_News: After sighting of "Tiger" in Kuno National Park, known as the cheetah sanctuary in the country, now rare "Caracal" has been captured on camera.
kuno कूनो। देश में चीता अभ्यारण्य के रूप में ख्यात कूनो नेशनल पार्क में टाइगर दर्शन के बाद अब दुर्लभ "कैराकल" भी दिखाई दिया है। जिससे  वन्य जीवों से प्यार करने वालों में खुशी का संचार देखा जा रहा है। वन अधिकारियों ने बताया कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में हाल ही में हुए कैमरा ट्रैप सर्वेक्षण में दुर्लभ कैराकल का दिखाई देना अत्यंत सुखद और उत्साहवर्धक है। वर्षों बाद इस दुर्लभ वन्यजीव की वापसी यह दर्शाती है कि संरक्षण के लिए किए जा रहे सतत प्रयास सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं।
देश के प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi  जी एवं मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav  जी के नेतृत्व में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में संचालित विभिन्न परियोजनाएं संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाने का कार्य कर रही हैं।
कैराकल की वापसी इस बात का प्रमाण है कि किसी एक प्रमुख प्रजाति के संरक्षण हेतु किए गए प्रयास पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को लाभ पहुंचाते हैं। कूनो आज वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा पर्यावरणीय संतुलन का एक सफल मॉडल बनकर उभर रहा है।
#WorldEnvironmentDay #KunoNationalPark














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129