shivpuri शिवपुरी। ज़िला राइफल एसोशिएशन शिवपुरी के अनुसार आगामी 3 जुलाई से 8 जुलाई 2026 तक प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शिवपुरी ज़िले के पिस्टल ओर राइफल शूटर्स चैंपियनशिप में ज़िले का प्रतिनधित्व करेंगे।
ज़िला राइफल एसोशिएशन के प्रमुख तथा राष्ट्रीय निशानेबाज़ श्री वकार रोहिला ने बताया की प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप इंदौर स्थित बीएसएफ़ के रेवती रेंज पर आयोजित की जाएगी। पिछले साल की तरह इस साल भी ज़िले के निशानबाज़ बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं । पिछले वर्ष ज़िले के शूटर्स ने प्री-स्टेट ऑर स्टेट चैंपियनशिप में कई मेडल प्राप्त किए थे। उन्होने बताया की ज़िले के निशानेबाज़ प्री-स्टेट ऑर उसके बाद होने वाली स्टेट चैंपियनशिप के लिए कोच याक़ूब सिद्दीकी ऑर हनी सिंह की देखरेख में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होने बताया की उन्हें उम्मीद है की पिछले साल की तरह इस साल भी शूटर्स अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए ज़िले का नाम रोशन करेंगे । इस अवसर पर ज़िला राइफल एसोशिएशन शिवपुरी की ओर से सभी आवश्यक सुविधाएं ऑर सहयोग प्रदान किया जाएगा।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें