श्री राजेश चौधरी अपनी ईमानदार, कर्मठ एवं अनुशासित कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन के उद्देश्यों एवं मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता तथा समर्पित कार्यशैली की अधिकारियों एवं जवानों के बीच व्यापक सराहना होती रही है।
कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात श्री राजेश चौधरी ने भा०ति०सी०पुलिस बल की परंपराओं एवं मूल्यों के अनुरूप उत्कृष्टता, अनुशासन एवं पेशेवर दक्षता को सर्वोच् च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बल के अधिकारियों एवं जवानों के कल्याण, प्रशिक्षण तथा परिचालन क्षमता को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें