Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अलर्ट: 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र डाकबंगला से सम्बद्ध 7 फीडर पर 7 जून रविवार को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक विद्युत सप्लाई नहीं की जाएगी

शनिवार, 6 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। नगर के बिजली उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र डाकबंगला से सम्बद्ध 7 फीडर पर 7 जून को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक विद्युत सप्लाई नहीं की जाएगी। इनमें 11 केव्ही कोर्ट फीडर, 11 केव्ही कमलागंज फीडर, 11 केव्ही न्यू ब्लॉक फीडर, 11 केव्ही हॉस्पिटल फीडर, 11 केव्ही विवेकानन्द फीडर, 11 केव्ही खुड़ा फीडर और 11 केव्ही जल मंदिर फीडर की सप्लाई बाधित रहेगी। मप्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में सप्लाई व्यवस्था को और अधिक सुद्रढ़ करने हेतु एसएसटीडी योजना के अन्तर्गत 33/11 केव्ही उपकेन्द्र डाकबंगला पर पीटीआर की 05 एमव्हीए से 10 एमव्हीए क्षमता वृद्धि के कार्य किए जाने के क्रम में ऊपर दर्शाये गये समय अनुसार 11 केव्ही फीडरों पर विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। विद्युत उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिये कम्पनी खेद है। आवश्यकतानुसार समय में परिवर्तन किया जा सकता है।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129