शिवपुरी। शिवपुरी जिले की नवागत पुलिस अधीक्षक यंगचैैन ढोलकर भूटिया ने कहा कि किसी भी शहर का विकास वहां के उद्येाग और व्यापार पर निर्भर है। एक ओर हम उद्योग और व्यापार को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करेंगे वही दूसरी ओर व्यापारियों से अपेक्षा है कि वे जनसहयोग से कोर्ट रोड को आदर्श रोड के रूप में स्थापित करने में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। आज जरूरत राज्य सरकार के साथ व्यापारियों के जनसहयोग की है।
गत दिवस कैट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर चम्बल संभाग प्रभारी इंजी. पवन जैन पीएस के नेतृत्व में कैट का 8 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया से भेंट करने एसपी कार्यालय पहुंचा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यंगचैैन ढोलकर भूटिया ने यह विश्वास दिलाया कि शिवपुरी की कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बर्ती जायेगी। हम कानून व्यवस्था के साथ साथ शहर की सुचारू यातायात व्यवस्था पर भी प्राथमिकता से कार्य करेंगे। इस अवसर पर कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन, कैट जिला अध्यक्ष गंगाधर गोयल, सचिव सौरभ सांखला, कोषाध्यक्ष गिरीश जैन, कैट ग्वालियर जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता, कोर सदस्य रवि पोद्दार, राजेन्द्र राठोर आदि उपस्थित थे। शीघ्र ही कैट द्वारा पुलिस अधीक्षक का संवाद आयोजित किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि श्री पवन जैन के नेतृत्व में गत दिवस कलेक्टर अर्पित वर्मा जी के साथ व्यापारिक एवं औद्योगिक संवाद भी आयोजित किया गया था। इसी कडी में अतिशीघ्र पुलिस संवाद भी आयोजित होगा।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें