#धमाका_बड़ी_खबर: शहर में हो रही अघोषित बिजली कटौती, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने बिजली कंपनी को दिया ज्ञापन
shivpuri शिवपुरी। जिले में मूल धन के साथ ब्याज की तर्ज पर की जा रही घोषित और अघोषित बिजली कटौती से व्यवसाई, किसान, आमजन बेहद परेशान है और काम धंधे के साथ रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसी क्रम में शहर में हो रही अघोषित बिजली कटौती के संबंध में आज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने SE सुखीजा के नाम का ज्ञापन उनके बाहर होने के चलते AE अविनाश चंद्र प्रस्तुत किया। जिसमें शहर में हो रही अघोषित विद्युत कटौती को रोकने हेतु अनुरोध किया। शहर के DE श्री पटेल से इस संबंध में विस्तृत चर्चा हुई उनके द्वारा बताया गया कि बरसात के मौसम के कारण फॉल्ट ज्यादा आ रहे हैं उनको सुधारने में वक्त लगता है हमने अपना पक्ष रखते हुए बताया जो विद्युत कटौती फाल्ट के कारण नहीं होती है उसको तुरंत रोका जाए। उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा लाइट ऊपर से जाती है इसलिए फॉल्ट ज्यादा आते है। व्यवस्था को और अच्छी करने के लिए डाक बंगला स्टेशन पर हमारे द्वारा बड़े उपकरण लगाकर सुधार किया जा रहा है जिस शहर में स्थिति में सुधार आएगा उन्होंने आश्वासन दिया है की आपको सुधार देखने को मिलेगा। प्रतिनिधि मंडल में विष्णु अग्रवाल मुकेश जैन तरुण अग्रवाल सुरेश बंसल शामिल रहे। उन्होंने बताया कि S E सुखीजा के आने पर एक बार और चर्चा कर स्थिति को सुधार करने हेतू प्रयास करेंगे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें