संस्थान के संचालक प्रोफेसर डॉ एस के धाकड़ ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से समय रहते पंजीयन करने तथा अपनी पसंद के पाठ्यक्रम एवं ब्रांच का चयन सावधानीपूर्वक करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यूआईटी आरजीपीवी शिवपुरी प्रदेश के प्रमुख शासकीय इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक है, जहां विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाओं तथा अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।
डॉ. धाकड़ ने कहा कि इंजीनियरिंग में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं एमपी डीटीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथियों के भीतर अपना पंजीयन पूर्ण करा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान यूआई आरजीपीवी शिवपुरी में प्रवेश संबंधी प्रक्रिया एवं मार्गदर्शन के लिए सहायता केंद्र भी बनाया है, जिससे विद्यार्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
पंजीयन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी हेतु संस्थान में हेल्प डेस्क का कॉन्टैक्ट नंबर- 7492297201, 7492297205 हैं। जिन पर अभ्यर्थी सम्पर्क कर सकते हैं।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें