Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: नगर पालिका शिवपुरी के सीएमओ इशांक धाकड़ को अब करैरा नगर परिषद का भी प्रभार मिला

मंगलवार, 2 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। नगर पालिका शिवपुरी के सीएमओ इशांक धाकड़ को अब करैरा नगर परिषद का भी प्रभार दिया गया है। संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश, भोपाल के आदेश क्रमांक/स्था. शा.-1/2026/17684 दिनांक 26.05.2026 के तारतम्य में संभागीय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, ग्वालियर संभाग, ग्वालियर के पत्र क्रमांक शिकायत /2026/1379 दिनांक 01.06.2026 द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुक्रम में एवं प्रशासनिक कार्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित नगरीय निकायों में शासन आदेश से अन्य मुख्य नगर पालिका अधिकारी की पदस्थापना होने तथा आगामी अन्य आदेश तक निम्नानुसार अधिकारियों को अस्थाई रूप से अपने कार्य के साथ-साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी अतिरिक्त दायित्व, प्रभार सौंपा गया है। जिसमें इशांक धाकड़, मुख्य नगर पालिका अधिकारी
नगर पालिका परिषद शिवपुरी जिला शिवपुरी को नगर परिषद करैरा जिला शिवपुरी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129