Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: फिजीकल टीआई कृपाल सिंह राठौड़ का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 106 ग्राम स्मैक के साथ अंतर जिला तस्कर गिरफ्तार

मंगलवार, 2 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
ऋषि शर्मा की रिपोर्ट 
शिवपुरी
। शहर को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फिजीकल थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 106 ग्राम स्मैक के साथ एक अंतर जिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 52 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सहित कुल 28 लाख 2 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।
मुखबिर से सूचना मिलने पर फिजीकल थाना पुलिस ने करवला पुलिया क्षेत्र में घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही संदिग्ध भागने लगा, लेकिन थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ के निर्देशन में टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामनिवास उर्फ करुआ रावत (35 वर्ष), निवासी ग्राम पाटई, थाना आरोन, जिला ग्वालियर बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 106 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 26 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा 52 हजार रुपये नकद, नथिंग कंपनी का मोबाइल फोन तथा अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। 
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 127/26 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी से स्मैक के सप्लायर और उसके नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में नशा तस्करी से जुड़े अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं।
पहले भी एनडीपीएस एक्ट में पकड़ा जा चुका है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी रामनिवास उर्फ करुआ रावत का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ वर्ष 2025 में थाना बैराड़ में अपराध क्रमांक 414/25 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। उक्त प्रकरण का चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है और मामला वर्तमान में विचाराधीन है। इसके बावजूद आरोपी दोबारा नशे के कारोबार में सक्रिय पाया गया।
फिजीकल पुलिस की लगातार कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप
थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में फिजीकल थाना पुलिस लगातार नशा कारोबारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी टीम द्वारा पूर्व में 232.5 ग्राम, 102.54 ग्राम, 25.38 ग्राम, 21.11 ग्राम एवं 19.78 ग्राम स्मैक सहित कुल लगभग 400 ग्राम स्मैक जब्त की जा चुकी है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 2 लाख 50 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है। लगातार हो रही कार्रवाइयों से नशा तस्करों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़, उपनिरीक्षक रामेन्द्र सिंह चौहान, सउनि बजरंग सिंह जादौन, प्रधान आरक्षक अंजीत तिवारी, विजय सेंगर, सुशील जाट, आरक्षक अजय यादव, बृजेश जादौन, पुष्पेन्द्र रावत, विजय मीणा, सागर भारद्वाज, जितेन्द्र धाकड़, अरविन्द सिंह एवं रिंकू बाथम की सराहनीय भूमिका रही।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129