Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: शिवपुरी में वॉलीबॉल कोच एवं अधिकृत वॉलीबॉल रेफरी अज़हर खान ने खिलाड़ियों के लिया किया "शहीदों के बलिदान से संविधान के सम्मान तक, खेल भावना से राष्ट्र निर्माण" विषय पर विधिक जागरूकता एवं संवैधानिक मूल्य सत्र का आयोजन

मंगलवार, 2 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। शहर में मंगलवार को जिला खेल परिसर, शिवपुरी में वॉलीबॉल कोच एवं अधिकृत वॉलीबॉल रेफरी अज़हर खान द्वारा "शहीदों के बलिदान से संविधान के सम्मान तक, खेल भावना से राष्ट्र निर्माण" विषय पर खिलाड़ियों हेतु विधिक जागरूकता एवं संवैधानिक मूल्य सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों में भारतीय संविधान के प्रति सम्मान, उसकी मूल भावनाओं, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति निष्ठा तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना था। कार्यक्रम में संविधान, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता एवं चीफ LADC आलोक श्रीवास्तव, डिप्टी चीफ LADC पवन कुमार चंदेल एवं मनीष जैन, असिस्टेंट LADC नूपुर राठौर, लीगल ऐड टीम के अन्य अधिवक्ता तथा जिला खेल अधिकारी के.के. खरे उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को संविधान के प्रति सम्मान, विधिक जागरूकता, अनुशासन एवं राष्ट्रहित में खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ी अफज़ल खान, सी.बी. पांडेय सहित अनेक युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में SAF बटालियन की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129