Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: नवाचार, संभाग आयुक्त मनोज खत्री के साथ जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा पहुंचे रात्रि चौपाल लगाने दूरस्थ ग्राम गोरा टीला

बुधवार, 3 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। ग्रामीणों की समस्या निराकरण के लिए बुधवार की रात प्रशासन  गांव की ओर चल पड़ा और कोलारस की ग्राम पंचायत गोरा टीला में जाकर रात्रि चौपाल का आयोजन किया। साथ में संभाग आयुक्त मनोज खत्री और जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा रात्रि चौपाल में शामिल हुए। इस दौरान गांव पहुंचने पर गांव की महिलाओं और स्वसहायता समूह की दीदियों ने संभागायुक्त और कलेक्टर Arpit Verma IAS  सहित अन्य अधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया। कलेक्टर श्री वर्मा की शासन की मंशा को साकार करने की इस पहल का स्वागत करते हुए ग्रामीणों ने शासन और जिला प्रशासन का आभार जताया। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से बातचीत की। शासन की योजनाओं का लाभ मिलने से लेकर राशन, खाद की जानकारी ली। जो समस्या ग्रामीणों ने बताई उनमें से कुछ का मौके पर ही निराकरण किया गया जबकि कुछ दर्ज कर निपटाई जाएंगी। बता दें कि कलेक्टर अर्पित वर्मा लगातार नवाचार कर रहे हैं उन्हें जिले के ठहरे हुए पानी में कंकड़ मारने और फिल्टर करने की अहम जिम्मेदारी मिली है। 
रात्रि चौपाल के लिए एक साथ बस से रवाना हुए समस्त अधिकारी
 सादगी, मितव्ययिता और सुशासन के मंत्र को आत्मसात करते हुए आज जिले में एक नई पहल की गई। ग्राम पंचायत गोराटीला में आयोजित रात्रि चौपाल के लिए जिला प्रशासन के सभी अधिकारी एक साथ बस से रवाना हुए।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा आमजन के प्रति संवेदनशीलता एवं तत्परता से काम रहे हैं। आमजन की समस्या निराकरण के लिए लगातार जनसुनवाई, ग्राम पंचायत में कैंप, रात्रि चौपाल जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। आज कोलारस की ग्राम पंचायत गोराटीला में आयोजित रात्रि चौपाल में जिले में एक नई पहल देखी गई है। कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में जिला प्रशासन की टीम एक साथ गांव की ओर बस से रवाना हुई।
यह पहल सादगीपूर्ण प्रशासन, ईंधन बचत और अनावश्यक खर्चों में कमी की दिशा में एक सकारात्मक संदेश है।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129