shivpuri शिवपुरी। प्रोफेसर स्व. चन्द्रपाल सिंह सिकरवार की 11वीं पुण्यतिथि पर स्मृत्यान्जलि कार्यक्रम एवं अमृतवाणी पाठ 06 जून (शनिवार) प्रातः ठीक 08:00 बजे कर्मचारी भवन शिवपुरी में आयोजित होगा। कार्यक्रम में अमृतवाणी पाठ के उपरांत प्रोफेसर चंद्रपाल सिंह सिकरवार सर के जीवनवृत्त और प्रेरक प्रसंगों पर स्मृत्यांजलि उद्बोधन अंचल के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. भगवत बंसल द्वारा रखा जाएगा। गौरतलब है कि शासकीय पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में इंग्लिश विषय के प्रोफेसर के रूप में पदस्थ रहे प्रोफेसर चन्द्रपाल सिंह सिकरवार का देहावसान 06 जून 2015 को हुआ था। उन्होंने यहाँ 1964 से लेकर 2005 तक के 41 वर्ष के शासकीय सेवा के लंबे कालखण्ड को पूरी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के भाव से विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में खपा दिया था। एक आदर्श प्राध्यापक और शिक्षाविद के रूप में इस अंचल में विख्यात रहे प्रोफेसर चन्द्रपाल सिंह सिकरवार की पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष उनके शिष्य और शहर के प्रबुद्ध नागरिक ''स्मृत्यान्जलि" कार्यक्रम का आयोजन कर उनके रचनात्मक योगदान, उनके एकनिष्ठ वज्रवती जीवन की प्रेरणा को याद करते हुए उनकी गौरवमयी स्मृतियों को नमन करते हैं। इस बार भी कर्मचारी भवन में 06 जून को प्रातः ठीक 08:00 बजे अमृत वाणी पाठ का यह कार्यक्रम आयोजित है। आयोजन समिति ने शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से अमृतवाणी पाठ (स्मृत्यान्जलि कार्यक्रम) में सम्मिलित होने का आव्हान किया है।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें