शिवपुरी। गुना की सामाजिक, साहित्यिक एवं आध्यात्मिक संस्था "दृष्टि"द्वारा हिन्दी पत्रकारिता द्विशताब्दी वर्ष समारोह 2026 में शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव एवं साहित्यकार द्वय गोविन्द अनुज एवं डा महेंद्र अग्रवाल को सम्मानित किया है।
साहित्यकार गोविन्द अनुज को "उदन्त मार्तण्ड लोक सम्मान 26 "एवं पत्रकार प्रमोद भार्गव एवं नई ग़ज़ल पत्रिका के संपादक साहित्यकार डा महेंद्र अग्रवाल को "हिन्दी पत्रकारिता द्विशताब्दी सम्मान 26" से सम्मानित किया है।
गुना के होटल के सभागार में आयोजित इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि म प्र साहित्य अकादमी के निदेशक डा, विकास दवे, तथा अध्यक्ष देश के लब्ध प्रतिष्ठित नवगीतकार डा, राम सनेही लाल यायावर (शिकोहाबाद) एवं विशिष्ट अतिथि और प्रमुख वक्ता के रूप में देश के सुप्रसिद्ध ललित निबंधकार डा, श्री राम परिहार मंचासीन थे।
समारोह का सफल संचालन दृष्टि संस्था के अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह सेंगर ने तथा आभार प्रदर्शन सचिव प्रेम सिंह जी द्वारा व्यक्त किया गया । शिवपुरी के इन तीनों सम्मानित साहित्यकारों को नगर के पत्रकारों, साहित्यकारों, समाज सेवियों तथा गणमान्य नागरिकों ने बधाई प्रेषित की है।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें