Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: शिवपुरी में डांस कॉम्पटीशन का ग्रैंड फिनाले संपन्न, बॉलीवुड अभिनेता कपिल सिंह लालवानी और मिस तेलंगाना आयुषी ढेंगुला रहे मौजूद

रविवार, 14 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* शहर में गूंजी घुंघरू की झंकार, 'नीतू फैंसी ज्वेलर्स' द्वारा आयोजित भव्य डांस कॉम्पटीशन का ग्रैंड फिनाले संपन्न, बॉलीवुड अभिनेता कपिल सिंह लालवानी और मिस तेलंगाना आयुषी ढेंगुला रहे मौजूद
शिवपुरी। शहर के होटल नक्षत्र रिसोर्ट एवं गार्डन में गुरुवार को एक बेहद भव्य और यादगार डांस कॉम्पटीशन के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। 'नीतू फैंसी ज्वेलर्स' की संचालक आरती जैन 'नीतू' द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में कला और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में बॉलीवुड अभिनेता कपिल सिंह लालवानी ने शिरकत की, जबकि सुपर जज के रूप में मिस तेलंगाना 2025 आयुषी ढेंगुला एवं प्रसिद्ध मॉडल व डांसर राहुल व्यास उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिपाल अरोरा एवं गेस्ट ऑफ ऑनर दीपेश अग्रवाल रहे।
प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सीनियर कैटेगरी में 'अरे द्वारपालो' भजन पर मनमोहक प्रस्तुति देने वाले कुलदीप रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वैष्णवी रजक दूसरे और शिवम गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर कैटेगरी में भगवान राम पर



आधारित धार्मिक प्रस्तुति के साथ अनमोल भार्गव ने पहला स्थान हासिल किया। गुना से आईं राशि गुप्ता ने 'विजयी भवा' गाने पर नारी शक्ति को दर्शाते हुए दूसरा और बीनागंज की जैनिशा जैन ने भी नारी शक्ति पर शानदार प्रस्तुति देकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा जूनियर कैटेगरी में आरुषि गुप्ता (क्लासिकल डांस), काव्या तिवारी और रौनक सोनी को स्पेशल प्राइज से नवाजा गया। सभी प्रतिभागियों को गिफ्ट और सर्टिफिकेट देकर उनका हौसला बढ़ाया गया।
इस अवसर पर 'बैटलग्राउंड्स सीजन 2' की रनर अप मुस्कान शेख और सर्वाइकल डॉक्टर भरत अग्रवाल (नारियल वाले) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनेक लोगों का सहयोग रहा।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129