महराजगंज। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार (TPJP) ने कथित फर्जी व अनियमित निवेश कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई में हो रही देरी को लेकर जिला प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। संगठन ने बीते रोज जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में स्पष्ट कहा कि यदि अब भी ठोस कदम नहीं उठाए गए तो यह मामला केवल शिकायत नहीं बल्कि व्यापक जनआंदोलन का रूप ले लेगा। TPJP ने आरोप लगाया कि 'तेजी से पैसा दोगुना-तिगुना करने' जैसे आकर्षक वादों के सहारे आम जनता से करोड़ों रुपये जमा कराए गए, लेकिन समय पूरा होने के बावजूद निवेशकों को उनकी जमा पूंजी वापस नहीं मिल रही। इससे पीड़ित परिवारों में गहरा आक्रोश और असंतोष व्याप्त है। प्रशासनिक ढिलाई पर तीखे सवाल संगठन ने कहा कि बार-बार शिकायतों और ज्ञापनों के बावजूद अब तक न तो प्रभावी कुर्की की कार्रवाई शुरू हो सकी है और न ही दोषी कंपनियों के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए गए हैं। ळढखढ ने इसे प्रशासनिक उदासीनता बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। BUDS एक्ट 2019 के तहत तत्काल कार्रवाई की मांग TPJP ने मांग की कि सभी संदिग्ध निवेश कंपनियों की संपत्तियों की तत्काल पहचान कर BUDS एक्ट 2019 के तहत कुर्की की जाए तथा पीड़ित जमाकताओं की धन वापसी के लिए स्पष्ट समयसीमा तय की जाए। साथ ही जिले में विशेष जांच अभियान चलाकर पूरे नेटवर्क का पदार्फाश करने की भी मांग की गई। 'अब और इंतजार नहीं' संगठन का सख्त संदेश TPJP ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो संगठन सड़क पर उतरकर आंदोलन तेज करेगा। साथ ही कहा कि ऐसे किसी भी आंदोलन से उत्पन्न स्थिति की जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी। प्रमुख प्रतिनिधि रहे मौजूद ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से मदन लाल आजाद झ राष्ट्रीय संयोजक एवं संरक्षक भरत प्रताप सिंह चौधरी झ राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मुदगल झ राष्ट्रीय संगठन महासचिव कृष्ण मोहन गुप्ता झ जिलाध्यक्ष, महाराजगंज साथ ही कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे जिन्होंने एकजुट होकर कार्रवाई की मांग को समर्थन दिया।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें