Responsive Ad Slot

Latest

latest

#मामा_का_धमाका_न्यूज: डॉ मुख़र्जी का जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा : जसवंत जाटव

बुधवार, 24 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* डॉ मुख़र्जी के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया 
शिवपुरी।।जनसंघ के संस्थापक,प्रखर वक्ता,राष्ट्रवादी विचारक डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा हैं उन्होंने देश की एकता के लिए अपना बलिदान दिया,उनके विचार आज भी करोडो देशवासियो को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। उक्त बात आज शिवपुरी में भाजपा कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने व्यक्त किये। जिला अध्यक्ष श्री जाटव ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश डॉ मुख़र्जी के सपनो को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा हैं जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाना डॉ मुख़र्जी को सच्ची श्रद्धांजलि हैं श्री जाटव ने उपस्थित सभी पार्टी कार्यकर्त्तायों से आव्हान किया कि डॉ मुख़र्जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करें।
भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन पत्रकार ने बताया कि डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के बलिदान दिवस पर जिले के सभी 29 मंडलो में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन  करते हुए जिला महामंत्री के पी परमार ने कहा कि डॉ मुख़र्जी एक महान राष्ट्रवादी और देश के लिए समर्पित नेता बताया इससे पूर्व उपस्थित सभी कार्यकर्त्तायों ने 
डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव,कोलारस विधायक महेंद्र यादव,पूर्व विधायक माखन लाल राठौर, प्रहलाद भारती, पूर्व जिला अध्यक्ष राजू बाथम, जिला महामंत्री लवलेश जैन, योगेंद्र रघुवंशी, के पी परमार, जिला उपाध्यक्ष सालिक राम कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष sc मोर्चा गगन खटीक जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन , महिला मोर्चा अध्यक्ष शैलजा लवंगीकर, मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, विपुल जैमिनी सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं भाजपा के सभी देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129