Responsive Ad Slot

Latest

latest

#मामा_का_धमाका_न्यूज: कोर्ट रोड की दुकान पर कब्जे और धमकाने के आरोप निराधार, कोर्ट के आदेश से दुकान संचालित कर रहे हैं नसीम खान

बुधवार, 24 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama

shivpuri शिवपुरी। दोस्तों आपको याद होगा कल मंगलवार की जनसुनवाई में पहुंची कमला नामक महिला ने कोर्ट रोड की एक दुकान को जबरन कब्जा करने, धमकी देने, रुपयो की मांग करने के आरोप पत्रकार शौकीन अहमद पप्पू पर लगाए थे। ये भी कहा था कि उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा पुलिस भी मदद नहीं कर रही। उक्त संबंध में कुछ मीडिया साथियों ने पत्रकार पप्पू के बयान को शामिल किए बगैर खबर प्रकाशित कर दी है। जिसके बाद बुधवार को दुकानदार नसीम खान और शौकीन एहमद ने मीडिया को बयान देते हुए उक्त सभी आरोपों की गलत बताया है। कहा है कि पत्रकार पप्पू के भाई नसीम खान जिस दुकान में एम्ब्रायडरी करते हैं वो 40 साल पहले से संचालित कर रहे है। लेकिन घर के बड़े बुजुर्गों के इंतकाल के बाद उनकी बहू दुकान का किराया बढ़ाने तो कभी खाली करने की बात कहने लगी तो हम कोर्ट चले गए थे। जहां से कोर्ट ने दुकान का किराया
            (सुनिए दुकानदार नसीम खान)
निर्धारित किया और दुकान खाली नहीं करने के आदेश दिए हैं। जिसके आधार पर दुकान संचालित की जा रही है। लेकिन उक्त महिला समय समय पर दुकान खाली करने के जबरिया प्रयास करती है। कुछ समय पहले कोतवाली पुलिस ने दुकान से संबंधित केस भी दर्ज किया था। कुल मिलाकर पत्रकार शौकीन अहमद पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।
        (सुनिए पत्रकार शौकीन अहमद क्या बोले)
उनका कहना है कि हमें कोर्ट पर भरोसा है उसी ने दुकान करते रहने का फ़ैसला सुनाया था। हम क्यों किसी को धमकी देंगे हम कानून के पालन करने वाले है कोई भी गलत कदम नहीं उठाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन साथियों ने मुझे बदनाम करने की कोशिश की है उन्हें कोर्ट के आदेश देखना चाहिए तब कुछ लिखना चाहिए। 














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129