* जर्मन ब्रांड 'Bosch' का ग्वालियर में मेगा लॉन्च कल; अब किफायती दामों में मिलेंगे प्रीमियम होम एप्लायंसेज
gwalior ग्वालियर। विश्व प्रसिद्ध जर्मन ब्रांड 'Bosch' अपने नए और आधुनिक होम एप्लायंसेज की रेंज को ग्वालियर में लॉन्च करने जा रहा है। यह भव्य लॉन्चिंग समारोह आज 20 जून को ग्वालियर के ऐतिहासिक होटल 'ताज उषा किरण पैलेस' में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूरे ग्वालियर संभाग के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स डीलर्स हिस्सा लेंगे।
ग्वालियर संभाग में कंपनी के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर 'निष्का सेल्स' के डायरेक्टर दीपेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि Bosch अपनी बेहतरीन जर्मन तकनीक और प्रीमियम क्वालिटी के लिए जाना जाता है। भारतीय बाजार को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने साल 2026 में बड़ा बदलाव किया है। अब कंपनी ने बेहद किफायती और बजट-अनुकूल दामों में नए डिश वॉशर, वाशिंग मशीन, सिंगल डोर और डबल डोर फ्रिज बाजार में उतारे हैं, जो अब ग्वालियर संभाग की इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर उपलब्ध होंगे।
ऑल इंडिया सेल्स डायरेक्टर करेंगे नए 'साइड-बाय-साइड' फ्रिज का अनावरण
इस लॉन्चिंग इवेंट की महत्ता को देखते हुए कंपनी के ऑल इंडिया सेल्स डायरेक्टर ईश्वर वायद और सेल्स आरएम (RM) राज्यवर्धन मिश्रा विशेष रूप से ग्वालियर पधार रहे हैं। वे कार्यक्रम में कंपनी के सबसे आधुनिक 'साइड-बाय-साइड' फ्रिज का अनावरण करेंगे।
ग्राहकों के लिए नया सर्विस सेंटर भी शुरू
डीलर्स और उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए कंपनी ने ग्वालियर संभाग में अपना नया आधिकारिक सर्विस सेंटर भी शुरू कर दिया है। इससे ग्राहकों को प्रोडक्ट खरीदने के बाद बेहतरीन और तेज आफ्टर-सेल्स सर्विस (After-Sales Service) मिल सकेगी। इस नए कदम से संभाग के डीलर्स और ग्राहकों में भारी उत्साह है।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें