Responsive Ad Slot

Latest

latest

#मामा_का_धमाका: हिंदवी स्वराज दिवस पर लायंस क्लब शिवपुरी राइजर्स की नई कार्यकारिणी घोषित, लायन CA अखिल गोयल बने अध्यक्ष, सचिव Er. शांतनु जैन, कोषाध्यक्ष CA सेतु अग्रवाल

शनिवार, 27 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी, 27 जून 2026। लायंस क्लब शिवपुरी राइजर्स की नामांकन समिति ने लायन वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से घोषणा की। नामांकन समिति रिपोर्ट के अनुसार, यह घोषणा "हिंदवी स्वराज दिवस" के पावन अवसर पर की गई।
कार्यक्रम में वर्तमान सचिव लायन सूरज बंसल ने छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन करते हुए कहा, "ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को शिवाजी महाराज ने स्वाभिमान, न्याय और रियाया के सुख का राज दिया था। हमारा Lions भी सेवा को ही धर्म मानता है। आइए, हम अपने कार्यक्षेत्र के शिवाजी बनकर सेवा के माध्यम से समाज में हिंदवी स्वराज का भाव जगाएं।"
लायन वर्ष 2026-27 के लिए लायन सीए अखिल गोयल को अध्यक्ष, लायन पुनीत गोयल को इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट, लायन प्रशांत मित्तल को प्रथम उपाध्यक्ष, लायन सूरज बंसल को द्वितीय उपाध्यक्ष, लायन संदीप अग्रवाल को तृतीय उपाध्यक्ष, लायन शांतनु जैन को सचिव, लायन सीए सेतु अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, लायन सत्यनारायण अग्रवाल को संयुक्त सचिव एवं लायन कपिल अग्रवाल को संयुक्त कोषाध्यक्ष चुना गया है।
मानद पदाधिकारी के रूप में लायन गोपिन्द्र जैन गाइडिंग लायन तथा लायन गौरव खंडेलवाल चार्टर प्रेसिडेंट रहेंगे। चेयरपर्सन मंडल में लायन गौरव खंडेलवाल क्लब एडमिनिस्ट्रेटर, लायन शिशिर गोयल ,सर्विस चेयरपर्सन, लायन कोनार्क प्रताप सिंह मार्केटिंग चेयरपर्सन, लायन तरुण गुप्ता एलसीआईएफ कोऑर्डिनेटर, लायन राजीव गुप्ता सीएमसी, लायन मोहित बिंदल टेल ट्विस्टर एवं लायन राघव राठी टेमर का दायित्व संभालेंगे। एक वर्षीय निदेशक मंडल में लायन गौरव खंडेलवाल, लायन अनुज सराफ एवं लायन पुनीत गोयल शामिल हैं।
चार्टर प्रेसिडेंट लायन गौरव खंडेलवाल ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "लायन सीए अखिल गोयल के गतिशील नेतृत्व में यह टीम 'We Serve' के मंत्र के साथ शिवपुरी में सेवा का स्वराज स्थापित करेगी।" वहीं क्लब ने निवर्तमान अध्यक्ष लायन पुनीत गोयल, सचिव लायन सूरज बंसल एवं कोषाध्यक्ष लायन रमन गुप्ता के यशस्वी कार्यकाल के लिए आभार व्यक्त किया। इनके कार्यकाल में रक्तदान शिविर, नेत्र परीक्षण, वृक्षारोपण जैसे अनेक सेवा प्रकल्प सफल रहे।
नामांकन समिति ने विश्वास जताया कि नई टीम सेवा के नए आयाम स्थापित करेगी।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129