खनियांधाना। कोशिश करने वालों की हार नहीं होती....ये कहावत खनियांधाना के सीनियर पत्रकार सचिन मोदी की होनहार बेटी दृशि जैन पर सटीक बैठती हैं जिन्होंने एक छोटे से नगर से निकल कर देश की प्रतिष्ठित प्रोफेशनल सीए परीक्षा को पहली बार में ही पास करके सफलता प्राप्त करके न सिर्फ खनियाधाना बल्कि शिवपुरी जिले का नाम रोशन कर दिया है। खनियांधाना की दृशि जैन ने आज घोषित आईसीएआई के फाइनल रिजल्ट में पहले प्रयास में ही एक साथ दोनों ग्रुप क्लियर करके अपने परिवार, समाज और नगर का सम्मान बढ़ाया है। उनके परिवार में पहले से ही तीन CA बनकर मुंबई, इंदौर, अहमदाबाद में रहकर कार्यरत हैं और अब वे अपने परिवार की चौथी CA बन गई हैं। उनकी इस सफलता पर उनके परिवार जनों, मामा का धमाका न्यूज शिवपुरी के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला मामा एवं इष्ट मित्रों तथा नगर के गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी है।
प्रतिष्ठित पत्रकार सचिन की होनहार बेटी हैं दृशि
नगर के प्रमुख समाजसेवी एवं पत्रकार सचिन मोदी की बेटी कु. दृशि जैन अपनी सफलता पर काफी खुश नजर आ रही थी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा नगर के ही श्री नंदीश्वर विद्यालय से प्राप्त कर आत्मार्थी कन्या विद्या निकेतन दिल्ली से लौकिक तथा धार्मिक शिक्षा ग्रहण की। कोरोना के चलते घर से ही ऑनलाइन पढ़ाई कर के फाउंडेशन क्लियर किया और इसके बाद इंदौर में रहकर सीए इंटर के दोनों ग्रुप एक साथ निकाल कर एक प्रतिष्ठित सीए फार्म में आर्टिकलशिप पूरी की और मई में हुए फाइनल एग्जाम में दोनों ग्रुप की एक साथ परीक्षा दी और आज घोषित रिजल्ट में सफलता प्राप्त की। दृशि जैन ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार और माता पिता को दिया जिन्होंने मुझे घर से बाहर भेजकर मेरे सपनों को साकार करने का अवसर प्रदान किया।
मोबाइल और सोशल दुनिया से बनाई दूरी
उन्होंने बताया कि लगातार 14-16 घंटों का लगातार अध्ययन तथा मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाई तब जाकर अपने सब्जेक्ट पर कमांड प्राप्त की। इस बार आईसीएआई ने एजीएम का पेपर बहुत कठिन था कई स्टूडेंट का कहना था कि 20-25 वर्षों में ये सबसे कठिन पेपर था लेकिन यह साबित हो गया कि कड़ी मेहनत और लगन से कुछ भी संभव किया जा सकता है।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें