#धमाका_बड़ी_खबर: बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाले DEO विवेक श्रीवास्तव का स्थान लेंगे आकाश सिंह यादव, विवेक श्रीवास्तव की उत्कृष्ट प्राचार्य पर वापसी
shivpuri शिवपुरी। अब तक बेहतरीन परफॉर्मेंस देते आ रहे जिला शिक्षा अधिकारी DEO विवेक श्रीवास्तव के स्थान पर आकाश सिंह यादव जिला शिक्षा अधिकारी होंगे। इसी के साथ विवेक श्रीवास्तव की उत्कृष्ट विद्यालय को प्राचार्य पद पर वापसी हो गई है, वे अभी एक अतिरिक्त प्रभार पर जिला शिक्षा अधिकारी बने हुए थे। बता दें कि नरवर में बीईओ रहे यादव को जिले की कमान सौंपी गई है। इधर विवेक श्रीवास्तव अच्छे कार्यकाल के लिए याद किए जाएंगे। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से पहले इसी जिले में डीपीसी पद का दायित्व भी बखूबी संभाला था। उसी से प्रभावित होकर पूर्व कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी की कमान सौंपी थी। इस दौरान उन्होंने हाईकोर्ट में लंबित अनेक फाइलों का समय रहते निराकरण कराया, कर्मचारी हितैषी साबित होते हुए सभी के कार्य किए। खास बात ये भी थी कि उनके कार्यकाल के दौरान लेन देन के कोई आरोप भी सामने नहीं आए।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें