shivpuri शिवपुरी/kolaras कोलारस। अक्सर सरकारी अधिकारी कर्मचारियों को लेकर काम न करने, कर्तव्यस्थल से नदारद रहने की खबरें सामने आती रही हैं लेकिन कुछ अधिकारी इसके अपवाद बनकर उभरे हैं। जिसके चलते वे जनता के हीरो के तौर पर काम कर रहे हैं।
आज मंगलवार को कुछ ऐसी ही तस्वीर लोगों के सामने आई है जिसे लेकर बातों का सिलसिला शुरू हो गया है। दरअसल कोलारस के अनुविभागीय अधिकारी अनूप श्रीवास्तव के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। साधारण सी बात है डॉक्टर बेड रेस्ट करने की हिदायद देते हैं लेकिन अनूप जी ने उस आदेश का पालन तो किया लेकिन नींद लेने की बजाए उन्होंने मानवीय संवेदना की एक ऐसी नजीर पेश की जो खबर बन गई है। उन्होंने पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद छुट्टी लेने के स्थान पर कार्यालय में रहकर जनता की समस्याओं को सुना और इस तरह उनका
पलंग जन जन की सुनवाई का केंद्र बन गया। वे अपने कार्यालय में ही एक पलंग पर दीवार के सहारे बैठकर जन सुनवाई करते नजर आए। शारीरिक कष्ट और डॉक्टरों की आराम करने की सलाह के बाद भी उनकी संवेदनशीलता में कोई कमी नहीं आई। उन्होंने पलंग पर ही एक छोटी टेबल रखकर जनसुनवाई शुरू की, ताकि दूर-दराज के गांवों से अपनी फरियाद लेकर आए ग्रामीणों और पीड़ितों को खाली हाथ या परेशान होकर न लौटना पड़े। इधर नप के पूर्व अध्यक्ष रवीन्द्र शिवहरे, भरत चौहान आदि उनकी खैरियत लेने उसी दौरान जा पहुंचे।
पिछले दिनों हो गए थे चोटिल
क्षेत्रीय दौरे के दौरान बीते रोज एसडीएम श्रीवास्तव का पैर फिसल गया था और तब डॉक्टर ने पैर पर प्लास्टर किया था। आज जब उनसे बात की तो बोले, पैर में अधिक गम्भीर चोट नहीं है। डॉक्टर ने केवल आराम की बोला है। सोचा घर पर बैठकर समय बर्बाद करने से अच्छा है कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं का निराकरण किया जाए।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें