Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर 150 बीघा भूमि से हटाया अतिक्रमण हटाया

मंगलवार, 16 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
*वन, राजस्व विभाग और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने की प्रभावी कार्रवाई
शिवपुरी, 16 जून 2026। सामान्य वनमण्डल शिवपुरी अंतर्गत वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वन परिक्षेत्र कोलारस में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 150 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। यह कार्रवाई वन, राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा विधिवत वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत की गई।
सक्षम प्राधिकारी के आदेश पर हुई कार्रवाई
वन परिक्षेत्र कोलारस की सबरेंज कोलारस-बी की बीट सनवारा अंतर्गत आरएफ कक्ष क्रमांक 127 एवं 129 में लंबे समय से अतिक्रमणकर्ता अनील जादौन, सुघर सिंह यादव, बादाम यादव, उत्तम यादव एवं रिंका यादव व उसके अन्य साथी निवासीगण ग्राम बैड़ारी द्वारा वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया गया था। प्रकरण में आवश्यक दस्तावेजी एवं कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी बेदखली आदेश के पालन में संयुक्त अमले ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
जेसीबी एवं ट्रैक्टरों की सहायता से भूमि कराई गई मुक्त
सामान्य वनमण्डल शिवपुरी के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं वन परिक्षेत्राधिकारी कोलारस के नेतृत्व में संचालित इस अभियान में वन परिक्षेत्राधिकारी बदरवास, वन परिक्षेत्राधिकारी शिवपुरी, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी तेंदुआ एवं रन्नौद सहित वन विभाग का अमला मौजूद रहा। कार्रवाई के दौरान तीन जेसीबी मशीनों एवं दो ट्रैक्टरों की सहायता से अतिक्रमण किए गए क्षेत्र को मुक्त कराया गया तथा भविष्य में पुनः अतिक्रमण रोकने के उद्देश्य से मौके पर कंटूर ट्रेंच का निर्माण भी कराया गया।
वन भूमि पर अतिक्रमण न करने की दी समझाइश
कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों एवं आसपास के लोगों को वन भूमि की सुरक्षा एवं संरक्षण के संबंध में जागरूक किया गया। वन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण या अन्य अवैध गतिविधियां स्वीकार नहीं की जाएंगी तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129