भौंती। भौंती थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भयावन में एक युवक की पीट पीट कर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान प्रभान लोधी (38) पुत्र कैलाश लोधी, निवासी भयावन के रूप में हुई है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग को कारण माना जा रहा है। युवक की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने भौंती थाने पहुंचकर घेराव करते हुए आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें