Responsive Ad Slot

Latest

latest

#मामा_का_धमाका_न्यूज: पोहरी पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाए! पुलिस बोली, आदतन अपराधी, शहर के फतेहपुर इलाके में आज शोले फिल्म की याद ताजा हो गई हालांकि यहां सीन शोले के वीरू और बसंती से जुदा था साथ ही वीरू अकेला नहीं बल्कि जय भी पानी की टंकी पर जा चढ़ा था, यहां पानी के ओवर हेड टैंक पर दो युवक राकेश धाकड़ और सतेंद्र धाकड़ जा चढ़े थे, देखिए video

मंगलवार, 23 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
(विपिन शुक्ला के साथ ऋषि शर्मा की रिपोर्ट)
shivpuri शिवपुरी। शहर के फतेहपुर इलाके में मंगलवार की दोपहर शोले फिल्म की याद ताजा हो गई हालांकि यहां सीन शोले के वीरू और बसंती से जुदा था और वीरू अकेला नहीं बल्कि जय भी पानी की टंकी पर जा चढ़ा था। बता दें कि उक्त इलाके में स्थित पानी के ओवर हेड टैंक पर आज दो युवक राकेश धाकड़ और सतेंद्र धाकड़ जा चढ़े थे। लोगों को पता लगा तो मौके पर भीड़ जमा होने लगी। मीडिया भी मौके पर जा पहुंची। इसी बीच दोनों युवकों के साथी नीचे खड़े गोविंद धाकड़ ने मीडिया को बताया कि पोहरी पुलिस के रवि चौहान और दिनेश कोठारी उक्त दोनों युवकों को प्रताड़ित कर रहे हैं। जबकि दोनों का कोई कसूर नहीं है बल्कि ये जब अपने ट्रेक्टर की चोरी की रिपोर्ट लिखवाने थाने गये थे तो रिपोर्ट तो नहीं लिखी बल्कि 151 में बंद कर दिया और धमकी दी कि तुम पर पहले से केस दर्ज है ज्यादा हवा में उड़े तो कोई भी गंभीर धारा लगाकर अंदर कर देंगे। गोविंद धाकड़ ने आरोप लगाया कि उन दोनों का पुलिस एनकाउंटर करना चाहती है। जब मैने उक्त संबंध में बात की तो मुझे भी धमकाया।
                     (देखिए video)
कुल मिलाकर गोविंद ने पोहरी पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाए और कहा कि जब एसपी यांगचेन से बातचीत की तो उन्होंने जांच मामले की जांच करवाने की बात कही थी लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। गोविंद ने कहा कि जब तक एसपी मौके पर नहीं आयेंगी दोनों नीचे नहीं उतरेंगे और सुनवाई नहीं हुई तो जान दे देंगे। उसने कहा कि वे डरकर पोहरी भी नहीं जा सकते क्योंकि पोहरी पुलिस उनके वाहन में शराब की पेटी रखकर झूठा फंसा सकती है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि हम दोषी हैं तो हम पर कारवाई हो और वो दोषी हो तो उन्हे बर्खास्त किया जाए।
बिहार का भरत तिवारी बन रहे हो
गोविंद ने आरोप लगाया कि पोहरी पुलिस का कहना है तुम भरत तिवारी बन रहे हो जाओ जो करना है कर लो पोहरी थाना हमारा है।
कोतवाली से आई महिला अधिकारी उतरे युवक
मौके पर कोतवाली से एक महिला अधिकारी टीम के साथ मौके पर गई और युवकों की बात सुनकर उन्हें आश्वस्त किया कि ट्रेक्टर चोरी की एफआईआर दर्ज की जाएगी साथ ही उनके आरोपों की जांच करवाई जाएगी। इस आश्वासन पर जय और वीरू नीचे उतर आए और लोगों का तमाशा द एंड हो गया।
इधर थानेदार ने खोली पोल, आदतन अपराधी है गोविंद और साथी
पानी की टंकी पर चढ़े लोगों और साथी गोविंद का वीडियो सामने आया एक है जिसमें बीच सड़क पर गाली गलौज और मारपीट करते गोविंद दिखाई दे रहा है। इधर पोहरी थाना प्रभारी रवि चौहान की माने तो यह लोग फर्जीबाड़े की घटनाएं करते है। इनके खिलाफ कई मामले पुलिस थाने में दर्ज है। अब पुलिस पर दबाब बनाने का प्रयास करने टंकी पर चढ़ गए।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129