शिवपुरी। श्री हैहयवंशी क्षत्रिय समाज जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि हम सभी मानव समुदाय के लिए परमपूज्य राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के चमत्कारों से भरी भावुक कर देने वाली व समाज में सकारात्मक सोच को भर देने वाली युवाओं के लिए खास प्रेरणा दायी सुपरहिट फिल्म जय माहिष्मती इन दिनों धूम मचाये हुए है।
इसी तारतम्य में यह सवा दो घंटे की सुपरहिट फिल्म गत दिवस संडे 28 जून को शाम 6 से 9 के शो को शिवपुरी में शिवमन्दिर सिनेमा कलारबाग पर श्री हैहयवंशी क्षत्रिय समाज सेवी श्री रविन्द्र शिवहरे (पूर्व नपाध्यक्ष कोलारस) व उनकी टीम के ऊर्जावान सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से निशुल्क दिखाई गयी और मंगलवार 30 जून 26 को ग्वालियर में काजल टाकीज में वहां के समाज जिलाध्यक्ष श्री सुरेश शिवहरे जी व उनकी टीम के सहयोग से निशुल्क दिखाई गयी है और यह क्रम सतत् जारी है।
फिल्म समीक्षकों का कहना है कि फिल्म में बहुत ही जोरदार तरीके से सामाजिक मुद्दों को उठाया गया है और भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का महिमा मंडन दिखाया गया है जो कि काबिले तारीफ़ है जिसे बहुत पहले ही दिखाया जाना चाहिए था जिसकी कमी के चलते समाज में खासकर युवाओं में भगवान सहस्त्रबाहु के चरित्र को लेकर सही सही जानकारी न होने के कारण युवा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की महिमा से अनभिज्ञ बने हुए थे जिस कमी को दूर करने का सही प्रयास फिल्म डायरेक्टर लेखक व एक्टर *श्री राम शंकर शिवहरे* भोपाल ने किया है, जिसका लाभ अब समाज बंधुओं को तेजी से मिलने लगा है।
फिल्म का निर्माण भोपाल के डाक्टर एल. एन. मालवीय जी ने किया है व फिल्म में एक कलाकार के रूप में भी महत्वपूर्ण रोल निभाया है।
फिल्म के सभी कलाकारों ने अपने अपने अभिनय में जान फूंक दी है। फिल्म में बाल कलाकारों से लेकर बुजुर्ग कलाकारों ने भी जोरदार अभिनय किया है जिसकी समाज में चारों तरफ तारीफें और चर्चाएं जोर शोर से चल रही हैं क्योंकि फिल्म डायरेक्टर श्री राम शंकर शिवहरे ने फिल्म को एक नये अंदाज में प्रस्तुत किया है जिसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी। फिल्म की कहानी सत्य घटनाओं पर आधारित है व फिल्म भक्तों के स्वयं के अनुभवों से प्रेरित है। फिल्म में बताया गया है कि कैसे कुछ धूर्त लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की महिमा को जन जन से छुपाए रखने का षड्यंत्र किया व भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जीवन चरित्र में मनगढ़ंत झूठी बातें जोड़कर देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया गया था।
आज जब जनता को भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के असली जीवन चरित्र व उनकी महिमा का पता चल रहा है तो लोगों में आस्था तेजी से उनके श्री चरणों में व उनकी भक्ति के प्रति बढ़ने लग गई है।लोग सिनेमा हॉल में जोर जोर से भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जयकारे लगा रहे हैं।
शिवपुरी कार्यक्रम में डॉ रामकुमार शिवहरे समाज आजीवन संरक्षक, श्री रविन्द्र शिवहरे पूर्व नपाध्यक्ष कोलारस बाबा महाराज श्री राजेश शिवहरे, डाक्टर महेंद्र महाजन,समाज सेवी श्री लालजी शिवहरे दादा, महामंत्री श्री संतोष शिवहरे (हंस बिल्डिंग),श्री पवन शिवहरे महामंत्री,श्री नितिन चौकसे महामंत्री,श्री सोन्टू शिवहरे, श्री मनोज शिवहरे राई सरपंच साहब,
श्री रामबाबू शिवहरे, (सरपंच जी) ,श्री हरचरण लाल जी शिवहरे,भाजपा नेत्री श्रीमती सीमा शिवहरे, श्री गजेन्द्र शिवहरे,श्री पवन शिवहरे "हीरो" श्री शेरा शिवहरे, श्रीमती रेणुका शिवहरे,श्रीमती हेमलता चौकसे, सुश्री लाली अपूर्वा शिवहरे,श्रीमती संगीता शिवहरे ,श्रीमती भारती शिवहरे,श्रीमती पूनम शिवहरे,श्रीमती रानो शिवहरे, श्री महेन्द्र राय साहब (मानवाधिकार संगठन) श्री ओपी शिवहरे,स्वयं फिल्म डायरेक्टर श्री राम शंकर शिवहरे, युवा समाज सेवी सर्व श्री मनोज शिवहरे, भागीरथ शिवहरे,
हुकुम चंद्र शिवहरे, विपिन शिवहरे, राधेश्याम शिवहरे, गिर्राज शिवहरे,भरत शिवहरे,दशरथ शिवहरे, विनोद शिवहरे, लक्ष्मण शिवहरे,सैलू शिवहरे, मोहित चौकसे,अजय शिवहरे, दीपक शिवहरे,सुरेश शिवहरे, डेविड शिवहरे,गर्व शिवहरे,सारांश शिवहरे,एवं तीनों प्रकोष्ठों के सभी सम्मानित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।समाज सेवी श्री राधेश्याम शिवहरे ने उपस्थित दर्शकों को स्वल्पाहार ठंडाई आदि वितरण की व्यवस्था की।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें