Responsive Ad Slot

Latest

latest

#makadhamakanews: 19 यूनिट रक्तदान कर दिया रक्तदान महादान का संदेश

मंगलवार, 21 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। शहर के निजी स्कूल परिसर में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्कूल संचालिक के जन्मोत्सव पर स्टाफ द्वारा रक्तदान किया गया।
प्राचार्य एवं एम.पी. बोर्ड प्राचार्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।
रक्तदान प्रभारी निखिल चौकसे ने बताया कि विद्यालय परिवार द्वारा प्रतिवर्ष तीन बार रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। आज आयोजित शिविर में 19 यूनिट रक्तदान किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा अब तक किए गए कुल रक्तदान का आंकड़ा 270 यूनिट तक पहुंच चुका है।
रक्तदान शिविर में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
रक्तदाताओं में अंजू शर्मा, विनय श्रीवास्तव,रोशनी कसेरा, लक्ष्मी गुप्ता, उमेश भार्गव, अरुण राजोरा, काजल पाठक, आस्था जैन , प्रदीप बंसल,उपासना रंगड़,  प्रियंका मिश्रा, शमशाद खान, मुस्कान शर्मा, मोनिका चतुर्वेदी, कविता धाकड़,सोनल गर्ग, निधि डीन , सोनू पाल,अर्जुन प्रजापति* सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
शिविर को सफल बनाने में मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक के डॉ श्रेया मूंगी, दीप मिश्रा, कृष्णा गुप्ता आकाश कुशवाह एवं टेक्नीशियनों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। 
विद्यालय परिवार ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय दल तथा आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज के अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129