Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamadhamakanews: सीएम मोहन यादव ने की घोषणाएं, शिवपुरी में 108 फीट ऊंची शिव प्रतिमा लगेगी, मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजिस्ट व सीटी स्कैन सुविधा सहित बाल अस्पताल खोलने और बदरवास को तहसील बनाने का ऐलान

रविवार, 5 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
विपिन शुक्ला के साथ ऋषि शर्मा की रिपोर्ट 
shivpuri शिवपुरी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। शिवपुरी में 108 फीट ऊंची शिव प्रतिमा लगाने, मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजिस्ट व सीटी स्कैन सुविधा सहित बाल अस्पताल खोलने और बदरवास को तहसील बनाने का बड़ा ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं:
108 फीट ऊंची प्रतिमा:
शिवजी की 108 फीट लंबी विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिससे क्षेत्र को एक नई धार्मिक पहचान मिलेगी। बता दें कि द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम के समक्ष ये मांग रखी थी।
मेडिकल कॉलेज विस्तार
मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विशेषज्ञों की नियुक्ति होगी और मरीजों की सुविधा के लिए आधुनिक सीटी स्कैन मशीन के साथ-साथ एक विशेष चाइल्ड अस्पताल भी बनाया जाएगा। बता दें कि द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम के समक्ष ये मांग रखी थी। जबकि चाइल्ड अस्पताल की मांग विधायक देवेंद्र जैन ने की।
बदरवास को तहसील
बदरवास को अब पूर्ण रूप से तहसील का दर्जा दिया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों के प्रशासनिक कार्य अधिक सुलभ हो सकेंगे। ये मांग कोलारस विधायक देवेंद्र जैन ने की।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129