विपिन शुक्ला के साथ ऋषि शर्मा की रिपोर्ट
shivpuri शिवपुरी। शिवपुरी में हवाई अड्डे को लेकर कार्य जारी है। 5 जुलाई को प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पष्ट किया कि शिवपुरी हवाई अड्डे के विकास में माधव नेशनल पार्क की एक इंच भी जमीन शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि ₹45 करोड़ के बजट के साथ परियोजना पर्यावरण के अनुकूल है और क्षेत्र में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए काम जारी है।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि शिवपुरी में बनने वाले हवाई अड्डे Shivpuri Airport (एयरपोर्ट) के विकास के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने एमओयू (MOU) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और इसका मार्ग पूरी तरह प्रशस्त हो चुका है।
सिंधिया ने आश्वस्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर शिवपुरी को जल्द ही हवाई यातायात की सुविधा से जोड़ेंगी, जिससे पूरे संसदीय क्षेत्र के विकास, व्यापार और पर्यटन को एक नई ऊंचाई मिलेगी। उन्होंने याद दिलाया कि जिस तरह उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रहते हुए ग्वालियर में रिकॉर्ड समय में ₹600 करोड़ की लागत से भव्य राजमाता विजया राजे सिंधिया हवाई अड्डे Gwalior Airport का विकास कराया, ठीक वैसे ही शिवपुरी, दतिया और रीवा जैसे अंचलों को भी हवाई कनेक्टिविटी से सुसज्जित किया जा रहा है।
बता दें कि नागर विमानन मंत्रालय की 'उड़ान' (UDAN) योजना के तहत शिवपुरी हवाई अड्डे के विकास के लिए ₹45 करोड़ की राशि आवंटित की जा चुकी है। शिवपुरी से भोपाल कनेक्टिविटी: शुरुआत में शिवपुरी से सीधे राजधानी भोपाल के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए विमानन कंपनी 'स्पिरिट एयर' द्वारा निविदाएं (बीड्स) भी जमा की जा चुकी हैं।















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें