मदद के बहाने बुना ठगी का जाल
शिकायत के मुताबिक, पीड़ित सुनील कुशवाह रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आया और अपनी गंभीर आर्थिक समस्या का हवाला देते हुए तुरंत 1,000 रुपए नगद की मांग करने लगा। उसने विश्वास दिलाया कि वह इसके बदले तुरंत सुनील के 'फोन पे' (PhonePe) नंबर पर पैसे ट्रांसफर कर रहा है।
दिखाया फर्जी 'पेमेंट सक्सेस' का स्क्रीनशॉट
सुनील ने मानवता के नाते उस व्यक्ति को 1,000 रुपए नगद दे दिए। इसके बाद ठग ने अपने मोबाइल में एक फर्जी ऐप के जरिए तैयार किया गया 'पेमेंट सक्सेसफुल' का स्क्रीनशॉट और एनीमेशन दिखाया, जिसे देखकर सुनील को भरोसा हो गया। ठग पैसे लेकर वहां से चला गया, लेकिन जब सुनील ने अपना मोबाइल चेक किया तो बैंक खाते में कोई राशि प्राप्त नहीं हुई थी।
नंबर बंद, पुलिस से की शिकायत
ठगी का अहसास होने पर जब पीड़ित ने ठग के मोबाइल नंबर (7247210094) पर दोबारा कॉल किया, तो वह बहाने बनाने लगा और अब उसका नंबर बंद आ रहा है। पीड़ित सुनील कुशवाह ने कोतवाली प्रभारी को आवेदन देकर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और अपनी राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें