Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews : अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस, गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अफीया खान ने अंडर-11 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया

मंगलवार, 21 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। अंतरराष्ट्रीय शतरंज (Chess) दिवस के अवसर पर 19 जुलाई 2026 को शिवपुरी खेल परिसर स्थित माधवराव सिंधिया स्टेडियम में ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 74 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल, शिवपुरी की होनहार छात्रा अफीया खान ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए अंडर-11 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बेस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह उपलब्धि अफीया की मेहनत, लगन और प्रतिभा का प्रमाण है। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं सभी शुभचिंतकों की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।
बहुत-बहुत बधाई अफीया खाँन! आप भविष्य में भी इसी प्रकार नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें और शिवपुरी तथा अपने विद्यालय का नाम रोशन करती रहें।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129