एफआईआर में सरपंच अतर सिंह लोधी सहित कुल 13 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें राहुल सैन, प्रमोद कुशवाह, केशव लोधी, हेमंत लोधी, हरिकिशन लोधी, राधे वाल्मीकि, कल्ला कोली, रिंकू परिहार, पुष्पेंद्र लोधी, महेंद्र झा, धर्मेंद्र लोधी और अन्नी परिहार शामिल हैं।
विद्युत कंपनी के 61 वर्षीय लाइनमैन हरभजन जोशी की लिखित शिकायत पर अमोला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मुख्य आरोप और घटनाक्रम
* रास्ता रोकने का आरोप:
विद्युत कंपनी के लाइनमैन की शिकायत पर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। आरोप है कि चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे एम्बुलेंस और डायल-112 जैसी आपातकालीन सेवाएं भी बाधित हुईं।
सरपंच का प्रदर्शन:
10 से 12 घंटे की अघोषित कटौती से परेशान ग्रामीणों ने सिरसौद-पिछोर मार्ग पर 3 घंटे तक चक्काजाम किया, जिसमें सरपंच अतर सिंह लोधी ने भी भाग लिया।
विरोध प्रदर्शन का पूरा घटनाक्रम
पहला प्रदर्शन (चक्काजाम):
27 जुलाई, सोमवार को 10 से 12 घंटे की अघोषित बिजली कटौती से परेशान होकर ग्रामीणों ने सिरसौद-पिछोर मार्ग पर सुबह 6 बजे चक्काजाम कर दिया था। इस दौरान सरपंच अतर सिंह लोधी खुद सड़क पर लेट गए थे। यह जाम करीब 3 घंटे तक चला, जिसे बिजली विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद खोला गया था।
दूसरा प्रदर्शन (ऊर्जा मंत्री की अर्थी): अधिकारियों के आश्वासन के 48 घंटे बाद भी जब बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी, तो ग्रामीणों का गुस्सा दोबारा फूट पड़ा। 29 जुलाई, बुधवार को ग्रामीणों ने मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की प्रतीकात्मक शव यात्रा (अर्थी) निकाली और बस स्टैंड पर उसका अंतिम संस्कार कर अनोखा विरोध दर्ज कराया।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें