मोबाइल कोर्ट के दौरान पुलिस और न्यायिक अधिकारियों ने मिलकर मोर्चा संभाला। इस चेकिंग अभियान में गुना नपा अध्यक्ष के वाहन सहित प्रेम स्वीट्स संचालक राजेश जैन राजू के वाहन का भी चालान काट दिया गया। साथ ही मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बैठाने वाले, वाहनों के शीशों पर प्रतिबंधित काली फिल्म लगाने वाले और बिना सीट बेल्ट के गाड़ी दौड़ाने वाले चालकों को रोककर उनके चालान काटे गए। इसके साथ ही अपनी गाड़ियों पर रौब झाड़ने के लिए नंबर प्लेट पर पदनाम लिखवाने वाले, बिना नंबर के वाहन चलाने वाले और सड़कों पर लापरवाही से गाड़ी दौड़ाने वाले नाबालिग वाहन चालकों पर भी कानून का डंडा चला।
इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए मैदान में न्यायिक और पुलिस अधिकारियों की भारी टीम मौजूद रही। मौके पर JMFC श्रीमती प्रत्यक्षा कुलेश, JMFC श्रीमती प्रिया शर्मा और JMFC श्री धर्मवीर राठौर ने स्वयं कमान संभाल रखी थी, जिन्हें अभियोजन की ओर से ADPO श्री मयंक श्रीवास्तव का सहयोग मिला। वहीं सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात प्रभारी रणवीर यादव, कोतवाली टीआई रोहित दुबे, सूबेदार प्रियंका घोष सहित यातायात एवं कोतवाली थाने का भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा। अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसी औचक कार्रवाइयां जारी रहेंगी।
इन गलतियों पर कोर्ट ने दिखाई सख्ती
* रसूख दिखाना पड़ा भारी: नंबर प्लेट पर नाम या पदनाम लिखवाने वालों पर सीधा एक्शन हुआ।
* काली फिल्म का शौक खत्म: गाड़ी के शीशों पर प्रतिबंधित काली फिल्म लगाने वालों के चालान कटे
* जान से खिलवाड़ बंद: बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने और तीन सवारी बैठाने वालों पर जुर्माना लगा।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें